{"_id":"2-66690","slug":"Mathura-66690-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी में गूंजे राधाजू और कन्हैया के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसी में गूंजे राधाजू और कन्हैया के जयकारे
Mathura
Updated Thu, 26 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोसीकलां। बुधवार को कोसीकलां राधाजू और कन्हैया के जयकारों से गुंजायमान हो उठी। ब्रज विदेही चतु:संप्रदाय के महंत स्वामी संत रास बिहारीदास काठिया बाबा के निर्देशन में जब ब्रज चौरासी कोस यात्रा ने नगर में प्रवेश किया तो संपूर्ण नगर कृष्ण भक्तिमय नजर आया। शाम को निकाली गई शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
इस ब्रज यात्रा के दो दिवसीय पड़ाव के पहले दिन बुधवार को शाम चार बजे साधुओं की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई गयालाल स्मृति भवन पहुंची। यात्रा में साधु अपनी कलाबाजी का प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान श्रीबिहारी जी मंदिर अखाड़ा कमेटी ने विष्णु पंडित के निर्देशन में कलाबाजी का प्रदर्शन किया। मंदिर में छप्पन भोग और भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान ओमप्रकाश मंगा, द्वारिका शर्मा, ब्रजबिहारी आढ़ती,
नीरज अग्रवाल, चंद्रप्रकाश अग्रवाल, सुभाष बांसईया, नरेद्र मझोईया आदि थे।
इससे पूर्व यात्रा के पड़ाव स्थल रामलीला मैदान पर साधु सेवा करने के लिए जनसैलाब उमड़ा। श्रद्धालु साधुओं को सेब, केला, चाय, चना, दूध, धार्मिक पुस्तकों का वितरण कर रहे थे।