फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   रिश्वत लेना पड़ा महंगा, मुंशी और सिपाही निलंबित

रिश्वत लेना पड़ा महंगा, मुंशी और सिपाही निलंबित

Sun, 22 Sep 2013 05:36 AM IST
Mathura
Mathura Updated Sun, 22 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। जैंत चौकी में करहल के सपा विधान सभाध्यक्ष की गाड़ी में ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इस मामले में पकड़े गए ड्राइवर को रिश्वत लेकर छोड़ना एचसीपी व सिपाही को भारी पड़ गया। शिकायत पर एसएसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

करहल मैनपुरी के सपा विधान सभाध्यक्ष रामनरेश यादव 15 सितंबर को परिवार सहित वृंदावन दर्शन करने आए थे। दर्शन के बाद जब वे 16 सितंबर को वापस जा रहे थे तो जैंत चौकी क्षेत्र में हाईवे पर ट्रक ने उनकी बोलेरो कार में टक्कर मार दी। रामनरेश यादव ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और जैंत पुलिस को सौंप दिया। अगले दिन जैंत चौकी के मुंशी एचसीपी सुरेंद्र यादव तथा सिपाही संदीप यादव ने लेन देन कर ट्रक ड्राइवर को छोड़ दिया। आरोप है कि इसके बाद जब सपा नेता रामनरेश यादव जैंत चौकी पहुंचे तो सुरेंद्र यादव व संदीप यादव ने उनसे अभद्रता की। रामनरेश ने इसकी शिकायत एसएसपी से कर दी। एसएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि रामनरेश यादव की शिकायत पर प्राथमिक जांच में मामला रिश्वत लेकर ट्रक ड्राइवर को छोड़ने का पाया गया है। अभी दोनों को निलंबित कर दिया है। आगे जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed