{"_id":"2-66341","slug":"Mathura-66341-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेना पड़ा महंगा, मुंशी और सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत लेना पड़ा महंगा, मुंशी और सिपाही निलंबित
Mathura
Updated Sun, 22 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। जैंत चौकी में करहल के सपा विधान सभाध्यक्ष की गाड़ी में ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इस मामले में पकड़े गए ड्राइवर को रिश्वत लेकर छोड़ना एचसीपी व सिपाही को भारी पड़ गया। शिकायत पर एसएसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया।
करहल मैनपुरी के सपा विधान सभाध्यक्ष रामनरेश यादव 15 सितंबर को परिवार सहित वृंदावन दर्शन करने आए थे। दर्शन के बाद जब वे 16 सितंबर को वापस जा रहे थे तो जैंत चौकी क्षेत्र में हाईवे पर ट्रक ने उनकी बोलेरो कार में टक्कर मार दी। रामनरेश यादव ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और जैंत पुलिस को सौंप दिया। अगले दिन जैंत चौकी के मुंशी एचसीपी सुरेंद्र यादव तथा सिपाही संदीप यादव ने लेन देन कर ट्रक ड्राइवर को छोड़ दिया। आरोप है कि इसके बाद जब सपा नेता रामनरेश यादव जैंत चौकी पहुंचे तो सुरेंद्र यादव व संदीप यादव ने उनसे अभद्रता की। रामनरेश ने इसकी शिकायत एसएसपी से कर दी। एसएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि रामनरेश यादव की शिकायत पर प्राथमिक जांच में मामला रिश्वत लेकर ट्रक ड्राइवर को छोड़ने का पाया गया है। अभी दोनों को निलंबित कर दिया है। आगे जांच जारी है।