फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ‘22 को कराएंगे अपनी ताकत का एहसास’

‘22 को कराएंगे अपनी ताकत का एहसास’

Sat, 17 Aug 2013 05:34 AM IST
Mathura
Mathura Updated Sat, 17 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजना। कस्बे के बाजना इंटर कॉलेज पर सर्वदलीय किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में चल रहा धरना प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा। पांचवें दिन कई राजनैतिक पार्टी और किसान नेताओं ने धरने को समर्थन दिया।
किसान नेता रामबाबू सिंह कटैलिया के नेतृत्व में बाजना इंटर कॉलेज पर धरना प्रदर्शन में मांग अब आठ सूत्रीय से बढ़कर बारह सूत्रीय हो गई है। बढ़ी मांगों में बाजना में प्रस्तावित मंडी समिति बनाया जाना भी शामिल है। प्रदर्शनकारी बरसात में भी धरना स्थल पर डटे रहे। धरना स्थल पर आए पूर्व सांसद तेजवीर सिंह ने कहा कि भाजपा अगर सत्ता में आई तो किसानों की हर समस्या को जड़ से हल कर देगी। रामबाबू सिंह कटैलिया ने कहा कि धरना प्रदर्शन को पांच दिन बीतने के बाद भी अभी तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने किसानों की सुध नहीं ली है। 22 अगस्त को हम सरकार को अपनी ताकत का एहसास करा देंगे।
विज्ञापन

वहीं भाजपा के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक राजेश चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की समस्या को गंभीरता से ले वरना यह किसान बिगड़ गए तो सरकार इन्हें संभाल नहीं पाएगी। अलीगढ़ से पदयात्रा लेकर धरना स्थल पर पहुंचे किसान नेता मनवीर सिंह तेवतिया ने कहा कि कटैलिया के आंदोलन में साथ दें। मांगे नहीं मानी तो 30 जनवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में आमरण अनशन करूंगा। सपा नेता जगदीश नौहवार नेे कहा कि सरकार आपकी दो मांगें मानने को तैयार है। अगर आप दो माह की मौहलत दें तो कट पर भी काम शुरू हो जाएगा। धरने को महेंद्र सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित चौधरी, मुकेश चंद वार्ष्णेय, देवेंद्र सिंह, पदम सिंह, ओमप्रकाश, सुभाष नौहवार जरैलिया आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता जगदीश सिंह ने की और संचालन रामवीर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बलदेव और सुरीर में भी कट बनवाने की मांग
अकोस/टैंटीगांव (ब्यूरो)। भारतीय किसान यूनियन ने भी अब ऐलान कर दिया है। वह यमुना एक्सप्रेसवे पर बलदेव के निकट कट बनवाने के लिए आंदोलन करेगी। साथ ही जिले की पंगु हो चली बिजली व्यवस्था को लेकर आंदोलन छेड़ा जाएगा। इसका निर्णय पर रमणरेती खेलनबन में आयोजित बैठक में लिया गया। वहीं सु
भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा ने कहा कि किसानों की जमीन पर तैयार किया गया यमुना एक्सप्रेसवे का कोई लाभ किसानों को नहीं मिल रहा। भाकियू जल्द ही जिले के किसानों को साथ लेकर बलदेव के निकट एक्सप्रेसवे पर कट बनवाने के लिए जेपी ग्रुप पर दबाव बनाएगी। इस दौरान उन्होंने जन्माष्टमी पर मथुरा में तीन दिन तक चलने वाले यूनियन के महासम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा भी की। पदाधिकारियों को जिम्मेदारिया सौंपी। जिलाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान ने कहा कि जिले की यूनियन महासम्मेलन की तैयारियों में जुटी है। बैठक में गजेंदर सिंह परिहार, सत्यवीर सिंह, भूदेव सिंह छौंकर, प्रेम सिंह, वीरेंदर सिंह भरंगर, केके पचौरी आदि थे।

सुरीर स्थित औहावा मार्ग पर क्षत्रिय महासभा की बैठक में यमुना एक्सप्रेसवे कट सुरीर में बनवाए जाने की मांग की गई। अन्यथा की स्थ्िाित में सात सूत्रीय मांगों को लेकर 18 अगस्त से धरने की घोषणा की गई है।
इस अवसर पर मोहन सिंह राजपूत, भूपेंद्र राघव, विक्रम सिंह, ठाकुर चंद्रपाल सिंह, मोहरपाल सिंह, बीरी सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed