{"_id":"2-64278","slug":"Mathura-64278-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजी से बढ़ रहा यमुना का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजी से बढ़ रहा यमुना का जलस्तर
Mathura
Updated Sat, 17 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वृंदावन। यमुना का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। धीरे-धीरे यमुना जल कालोनियों की ओर बढ़ रहा है। यमुना के जलस्तर में शुक्रवार को तेजी से वृद्धि हुई। शुक्रवार दोपहर को यमुना का पानी चीरघाट और केशीघाट के परिक्रमा मार्ग में आ गया। इससे परिक्रमा मार्ग अवरुद्ध हो गया। यमुना जल वराहघाट, कालीदह घाट के पास बनी कालोनी और सूरजघाट के भक्ति धाम कालोनी आदि क्षेत्रों में कई मकानों में घुस गया है। इससे लोगों में दहशत है। लोग के पास पलायन के अलावा और कोई चारा भी नहीं बचा है। लोग सामान बटोरकर सुरिक्षत स्थानों की ओर जा रहे हैं।
केशीघाट निवासी रमेशचंद्र, गोपाल बाबा, जगन्नाथ घाट, कुभमेला स्थल के रहने वाले भीमसेन, हरिओम के भी मकान में पानी आ गया है।
केशीघाट निवासी रमेशचंद्र, गोपाल बाबा, जगन्नाथ घाट, कुभमेला स्थल के रहने वाले भीमसेन, हरिओम के भी मकान में पानी आ गया है।