फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   दबंगई से काम हथियाने में भिड़े सपा-भाजपा नेता

दबंगई से काम हथियाने में भिड़े सपा-भाजपा नेता

Sat, 17 Aug 2013 05:34 AM IST
Mathura
Mathura Updated Sat, 17 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मथुरा/रिफाइनरी। थाना रिफाइनरी क्षेत्र में काम करने की बढ़ रही प्रतिस्पर्धा में सपा-भाजपा नेताओं में भिड़ंत हो गई। मारपीट और फायरिंग के दौरान पांच लोग घायल हो गए। इस दौरान सपा नेता की गाड़ी तोड़ दी गई। दोनों ओर से रिफाइनरी पुलिस को तहरीर दी गई है।
रिफाइनरी में बाहर से आई कई बड़ी कं पनियां काम कर रही हैं। इसमें एक कंपनी के लिए भाजपा नेता व पूर्व प्रत्याशी गोवर्धन विधानसभा कारिंदा सिंह की कंपनी पेटी कॉन्ट्रेक्ट पर टाउनशिप में आरओ प्लांट आदि लगाने का व अन्य काम कर रही है। आरोप है कि इसी कंपनी में काम करने को लेकर गांव बाद निवासी व समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहिनी के नेता ठाकुर चंद्रशेखर सिंह व उनके परिवार के लोग दबाव बना रहे थे। शुक्रवार दोपहर को चंद्रशेखर का भाई रविंन्द्र, विक्रम, शिशुपाल, भतीजा दिनेश टाउनशिप स्थित कारिंदा कंपनी द्वारा कराए जा रहे आरओ प्लांट की साइट पर गए और वहां अनिल पुत्र ओमप्रकाश निवासी छड़गांव के साथ मारपीट कर दी। कारिंदा का कहना था कि इसके बाद हमलावर उनके आवास रिफाइनरी स्थित नौ नंबर गेट गणेश मार्केट पहुंच गए और वहां चंद्रशेखर को फोन कर बुला लिया। सभी ने उनके घर पर हमला कर दिया और फायर किए। मारपीट में महेश, बबलू, देवो आदि घायल हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद सपा नेता चंद्रशेखर रिफाइनरी के गेट के निकट चल रहे धरने पर आकर बैठ गए। आरोप है कि धरना स्थल पर कारिंदा सिंह के भतीजे अनिल, महेश, सुनील बबलू, देवो, ओमप्रकाश के साथ आए और चंद्रशेखर व हुकुम निवासी पीलुआ, फरह के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। धरना स्थल पर खड़ी सपा नेता की टवेरा गाड़ी को तोड़ डाला। घटना की सूचना पर रिफाइनरी, कोतवाली, हाईवे, गोविंद नगर पुलिस, सीओ रिफाइनरी म़ुकुल द्विवेदी, एसपी सिटी ओमवीर सिंह मौके पर पहुंच गए। हंगामा बढ़ते देख एक प्लाटून पीएसी बुला ली। थोड़ी देर में दोनों के समर्थक वहां से चले गए। इस मामले में चंद्रशेखर ने अनिल, महेश, कारिंदा, सुनील, बबलू, देवो तथा ओमप्रकाश के खिलाफ और कारिंदा सिंह की ओर से रविंद्र, शिशुपाल, दिनेश व 10, 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने वापस कराई रिवाल्वर
रिफाइनरी। रिवाल्वर से फायर करने के दौरान सपा नेता की रिवाल्वर छीन ली गई। बाद में रिफाइनरी पुलिस ने समझा बुझाकर सपा नेता की रिवाल्वर वापस कराई। हालांकि पुलिस रिवाल्वर वापस दिलाने व फायरिंग की घटना से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed