{"_id":"2-64271","slug":"Mathura-64271-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत
Mathura
Updated Sat, 17 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। जनपद के दो थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई।
15 अगस्त को थाना हाईवे क्षेत्र में एटीवी कट के निकट हुई। आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी निवासी नत्थीलाल (50) एक अन्य साथी के साथ बाइक से मथुरा स्थित अशोक नगर में जा रहे थे। सायं छह बजे जब वह बाइक से थाना हाइवे क्षेत्र में एटीवी कट के निकट से गुजर रहे थे तभी एटीवी कट के निकट ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को हाईवे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें नत्थीलाल की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस मामले में नत्थीलाल के पुत्र जगदीश ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वहीं दूसरी घटना थाना यमुनापार क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को राया रोड पर हुई। यमुनापार क्षेत्र के गांव गौसना निवासी गुल्लो (50) यमुनापार स्थित रसखान नगरी कॉलोनी में मंदिर पर पुजारी थे। शुक्रवार शाम चार बजे वह साइकिल से गांव लौट रहे थे। जब वह राया रोड पर गांव गौसना के निकट से गुजर रहे थे तभी राया की ओर से तेज गति से आ रही कार ने उन्हें टक्क र मार दी। टक्कर से भोले की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर यमुनापार पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद कार सवार गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।