फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   बस में बच्चे तो एंबुलेंस में मरीज तड़पे

बस में बच्चे तो एंबुलेंस में मरीज तड़पे

Tue, 09 Jul 2013 05:30 AM IST
Mathura
Mathura Updated Tue, 09 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। केंद्रीय हिंदी संस्थान स्थित शीतला माता मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ से हाईवे स्थित खंदारी चौराहे पर सोमवार को घंटों जाम लगा रहा। इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इनमें स्कूली वाहन से लेकर एंबुलेंस तक शामिल थीं। जाम में फंसने से स्कूली बच्चे और मरीज तड़पते रहे। जाम खुलवाने में यहां मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। शाम तक यहां ऐसे ही हालात बने रहे। इस जाम का असर सुल्तान गंज की पुलिया और एमजी रोड पर भी रहा।
विज्ञापन

खंदारी चौराहे से मऊ जाने वाले रास्ते पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ शीतला माता मेले उमड़नी शुरू हो गई। दोपहर 12 बजे तक यहां भीषण जाम लग गया। रोजमर्रा के कामों पर जाने के लिए निकले लोग कई घंटे के लिए जाम में फंस गए। जाम का जंजाल ऐसा फैला कि कुछ ही देर में सर्विस लेन भी चपेट में आ गई। वाहन रेंगते रहे। दोपहर एक बजे स्कूलों की छुट्टी होते ही हालात बिकराल हो गए। खंदारी के बाद गुरुद्वारा गुरु का ताल पर भी जाम के हालत पैदा हो गए। यहां से यू टर्न लेने वाले वाहनों ने जाम की समस्या को बढ़ाने का काम किया। दोपहर करीब दो से चार बजे तक खंदारी चौराहे पर हजारों की संख्या में वाहन फंसे रहे। चौराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी जाम खुलवाने में नाकाम रहे। इस दौरान सिकंदरा की ओर जाने वाली दो एंबुलेंस भी फंस गईं। इनमें गंभीर मरीज थे, लेकिन एंबुलेंस को निकलने के लिए रास्ता नहीं मिल सका। वहीं यमुना किनारा रोड पर निर्माण कार्य के चलते सुल्तानगंज की पुलिया, वाटर वर्क्स चौराहे भी जाम की चपेट में आ गए। यहां भी दोपहर को घंटों जाम लगा रहा। भारी वाहनों के साथ ही कमला नगर की सर्विस लेन पर वाहनों की कतारें लगी रहीं। एमजी रोड पर भी दोपहर में हालात जुदा नहीं थे। हरीपर्वत चौराहा, दिल्ली गेट और कलक्ट्रेट तिराहे पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन


जाम के कारण
- शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं का रेला
- स्कूलों की छुट्टी के समय एमजी रोड पर रोजाना जाम की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है।
-जाम लगने पर उसे खुलवाने को संबंधित थाने की पुलिस का सहयोग नहीं मिलता हैै।
-लोग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करके आड़े तिरछे वाहन फंसा देते हैं।

शहर में यमुना किनारा रोड पर जाम की समस्या बनी हुई है। वहां खुदाई का काम चल रहा है। कुछेक चौराहों पर स्कूलों की छुट्टी के समय कुछ देर ट्रैफिक फंसता है। ट्रैफिक सिपाहियों की ड्यूटी बढ़ाई जाएगी। आशुतोष द्विवेदी, सीओ ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed