फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   कान्हा के भरोसे महिला जिला चिकित्सालय

कान्हा के भरोसे महिला जिला चिकित्सालय

Mon, 15 Apr 2013 05:30 AM IST
Mathura
Mathura Updated Mon, 15 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। जरूरत 12 डाक्टरों की है लेकिन कार्यरत हैं सिर्फ तीन। शहर के महर्षि दयानंद सरस्वती महिला जिला चिकित्सालय में यही हालात हैं। प्रसूतिगृह और ओपीडी की सुविधाओं वाले इस अस्पताल में वर्तमान में सिर्फ तीन महिला चिकित्सक सेवाएं दे रही हैं। कुछ दिन पहले एक डॉक्टर आई थीं लेकिन दूसरे ही दिन छोड़कर चली गईं।
विज्ञापन

महिला जिला चिकित्सालय में रोज लगभग 10 से 15 महिलाएं डिलीवरी के लिए आती हैं। इनमें ऑपरेशन के लिए आईं महिलाएं भी होती हैं। तीन डॉक्टर इनको संभालती हैं। अगर एक भी केस गंभीर हो जाता है तो डॉक्टरों को कई घंटे एक मरीज पर देने पड़ते हैं जिसके चलते बाकी महिलाओं को समुचित चिकित्सा सेवा उपलब्ध नहीं हो पाती। अस्पताल में भर्ती महिलाओं ने बताया कि डॉक्टरों की कमी के चलते एक बार अस्पताल में भर्ती हो जाने के बाद उन्हें कोई देखने नहीं आ पाता। न ही यहां डॉक्टर समय-समय पर राउंड लगाने आती हैं।
विज्ञापन

डॉक्टरों की बहुत कमी है। यहां 12 पद स्वीकृत हैं लेकिन हाल में सिर्फ तीन डॉक्टरों से काम चलाना पड़ रहा है। किसी दिन कोई सीरियस केस आ जाता है तो बाकी अन्य प्रसूताओं को संभालना मुश्किल हो जाता है। सीएमओ की तरफ से दो महिला डॉक्टर दी गई हैं, जिन्हें ओपीडी में लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. कल्याणी मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका
--------------------
रेडियोलॉजिस्ट का होता है इंतजार
महिला अस्पताल में काफी लंबे समय से अल्ट्रासाउंड विभाग को संभालने के लिए कोई रेडियोलॉजिस्ट नहीं था। हाल में गुरुवार और शनिवार में दो दिनों के लिए वृंदावन अस्पताल से एक रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था की गई। लेकिन इस रेडियोलॉजिस्ट को पोस्टमार्टम गृह या मॉर्चरी में भी भेज दिया जाता है। मरीज इंतजार में बैठे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed