{"_id":"2-57547","slug":"Mathura-57547-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से एक की मौत, एक घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से एक की मौत, एक घायल
Mathura
Updated Thu, 11 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा/बाजना। थाना नौहझील के गांव पारसौली के दो लोगों पर बिजली गिर गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई तथा दूसरा झुलस गया।
गांव पारसौली निवासी दलित धूरिया का पुत्र सुल्तान सिंह (40) बुधवार सुबह सात बजे गांव के शीशपाल के साथ खेत की ओर जा रहा था। जब वे दोनों गांव मोरकी स्थित आरबीएस भट्ठा के निकट से गुजर रहे थे तभी अचानक सुल्तान के ऊपर तेज धमाके के साथ बिजली गिरी। इससे सुल्तान की मौके पर ही मौत हो गई तथा शीशपाल गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर आसपास के गांवों से लोग दौड़ पड़े और पुलिस को भी सूचना दी। नौहझील पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सुल्तान के शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया और शीशपाल को अस्पताल में भर्ती कराया।