{"_id":"2-52435","slug":"Mathura-52435-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में एक की मौत, 14 घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में एक की मौत, 14 घायल
Mathura
Updated Tue, 15 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। रविवार रात्रि से छाए घने कोहरे के सोमवार दोपहर तक बने रहने के चलते आधा दर्जन से अधिक वाहन आपस में भिड़ गए। भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई और कई लोग चोटिल हो गए।
सोमवार सुबह सुरीर कोतवाली के गांव कराहरी निवासी जमीर का पुत्र ताहिर (17) सोमवार सुबह साढ़े सात बजे बाइक से टैंटीगांव ट्यूशन पढ़ने गया था। वह टैंटीगांव के किरन देवी इंटर कॉलेज का 11 वीं का छात्र था। 8:30 बजे वह ट्यूशन से गांव लौट रहा था। रास्ते में नाले के निकट कोहरे में सामने से तेज गति से आ रही मैक्स गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। वहीं मैक्स सवार गाड़ी को लेकर भाग गया। परिवारीजन जमील को लेकर मथुरा हॉस्पिटल आए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना में सोमवार सुबह आठ बजे हाइवे पर छाता कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर में आधा दर्जन वाहन ट्रैक्टर, ट्रक, जीएलए के छात्रों से भरी बस तथा ईंट लेकर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली व जीप आपस में भिड़ गए। घटना में सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए तथा बस में सवार जीएलए के एक दर्जन छात्र चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची छाता पुलिस ने चाटिलों का प्राथमिक उपचार कराया। इसके अलावा हाइवे पर नवादा के निकट गिट्टी से भरा ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। घटना में ट्रक चालक व क्लीनर घायल हो गए।
एक्सप्रेस-वे पर कोहरे में भिड़े वाहन
मांट (ब्यूरो)। रविवार रात्रि में छाए घने कोहरे ने सोमवार दोपहर तक वाहन की गति को थामे रखा। एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते आधा दर्जन से अधिक वाहन आपस में भिड़ गए। एक्सप्रेस वे पर किलोमीटर संख्या 75 पर सुरीर के एक कार दूसरी कार को ओवरटेक करने के प्रयास में टकरा गई। कार सवार दो लोग घायल हो गए और कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा किलोमीटर नंबर 80 के निकट मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के इंजीनियरों की टाटा सूमो गाड़ी एक्सप्रेस-वे पर कोहरे में अन्य वाहन से टकरा गई। घटना में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी में सवार लेखाधिकारी सत्येंद्र सिंह राना, एसई वीके गोयल व जेई संजीव कुमार बाल बाल बचे।
विज्ञापन
कार का फटा टायर, पांच घायल
मांट (ब्यूरो)। यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार दौड़ रही होंडा सिटी कार (डीएल 7 सी के 7983) से आगरा निवासी प्रथ कुमार अपने चार साथियों के साथ नोएडा जा रहे थे। रास्ते में किलोमीटर संख्या 82 के निकट कार का अचानक अगला टायर फट गया। घटना में कार रेलिंग से टकरा गई। इससे कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जज की कार पर फेंके पत्थर
मांट (ब्यूरो)। यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुरीर के निकट किलो मीटर संख्या 75 के निकट तेज गति से दौड़ रही जज की कार पर कुछ शरारती तत्वों ने पत्थर फेंके। जज ने इसकी सूचना कं ट्रोल रूम को दी। सूचना पर सुरीर पुलिस व एक्सप्रेस-वे कर्मचारी पहुंचे और स्थिति संभाली।