{"_id":"2-50729","slug":"Mathura-50729-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ घंटे तक थाने में खड़े रहे विदेशी पर्यटक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ घंटे तक थाने में खड़े रहे विदेशी पर्यटक
Mathura
Updated Mon, 17 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छाता। विदेशी मेहमानों की जान टूरिस्ट बस संचालक ने एक शराबी चालक के हाथ में सौंप दी। चालक ने शराब के नशे में बस को चलाकर डिवाइडर पर चढ़ा दिया। पुलिस ने शराबी चालक का मेडिकल कराया है। वहीं बस को पुलिस ने कोतवाली में खड़ा कर लिया। इस कारण विदेशी पर्यटकों को आठ घंटे तक वहीं रहना पड़ा। बाद में दूसरी बस आने पर उन्हें दिल्ली रवाना किया गया।
रविवार को तड़के तीन बजे करीब जसवीर ट्रेवल कंपनी, नई दिल्ली की बस के ड्राइवर मंजीत सिंह मिनी बस (पीबी 01-7948) से फिजी के पर्यटकों को दिल्ली ले जा रहा था। बस में सवार यात्रियों का आरोप है कि ड्राइवर ने रास्ते में कई होटलों पर बस को रोक कर शराब पी थी। रात्रि करीब तीन बजे शराबी चालक ने जीएलए कॉलेज के सामने डिवाइडर में गाड़ी चढ़ा दी। इससे विदेशी पर्यटक भयभीत हो गए। पर्यटकों ने कोतवाली छाता आकर ड्राइवर की पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने ड्राइवर को जिला हास्पिटल मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। टूरिस्ट कंपनी के संचालकों को सूचना दे दी है। बस को पुलिस ने कोतवाली में खड़ा करा लिया है। विदेशी पर्यटक आठ घंटे तक थाने में पडे़ रहे।