फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   बुराइयों की सफाई का संकल्प

बुराइयों की सफाई का संकल्प

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Mathura
Mathura Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बलदेव। दीपोत्सव पर साफ-सफाई, गंदगी दूर करने की परंपरा है। हथकौली गांव ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया है। ग्रामीण समाज में फैल रही बुराई की साफ-सफाई करेंगे। शराब, जुआ, सट्टे की बढ़ती बुराई को खत्म करने के लिए सामाजिक अभियान चलाया जाएगा। गोवर्धन पूजा पर पंचायत में सुधार की ये पहल हुई।
विज्ञापन

गांव हथकौली में फैल रही शराब, जुआ, सट्टे की बुराई पर सर्वसमाज की पंचायत बुलाई गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव का कोई भी व्यक्ति यदि मादक पदार्थ लेता है, शराब पीता है, जुआ-सट्टा खेलता है तो उसके खिलाफ सामाजिक स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। पहले उसे सामाजिक स्तर पर समझाया जाएगा। परिजनों के माध्यम से उसको समझाने का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

यदि सुधार नहीं हुआ तो उसके परिजनों को बताकर गांव में बनाई पंचकमेटी के सामने मामले को रखा जाएगा। पंच कमेटी जो निर्णय लेगी, उसके अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पंचायत में कहा गया कि चाहे कोई भी हो, उसकी सामाजिक हैसियत कितनी भी बड़ी क्यों न हो, कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत के निर्णय का ग्रामीणों ने स्वागत किया है, खासकर बुजुर्गों और महिलाओं ने। अभियान को लेकर गांव के सभी वर्ग में सहमति बन चुकी है। जल्द इसका गांव में असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed