{"_id":"2-48501","slug":"Mathura-48501-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआरियों ने दो युवकों पर किया कुल्हाड़ी से प्रहार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुआरियों ने दो युवकों पर किया कुल्हाड़ी से प्रहार
Mathura
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वृंदावन। गांव धौरेरा के एक स्कूल में जुआ खेले जाने का विरोध करने आए दो लोगों को जुआरियों ने कुल्हाड़ी के प्रहार से गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि ये जुआ पुलिस की शह पर ही चल रहा था और अब पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। घटना में घायल दोनों लोगों को सौ सैंया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आरोप है थाना कोतवाली के अंतर्गत गांव धौरेरा के स्कूल में अध्धा चौकी पुलिस की शह पर जुआ खेला जा रहा था। सोमवार की शाम करीब सात बजे स्कूल में तकरीबन दर्जन भर लोग जुआ खेल रहे थे। इसका गांव धौरेरा निवासी भूरा और रतन ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया। तभी जुआरियों और भूरा रतन के बीच कहासुनी हो गई। इसी बीच जुआरियों ने कुल्हाड़ी, लाठी डंडों से भूरा और रतन पर हमला बोल दिया। घटना में रतन और भूरा गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े, लोगों को आता देख हमलावर भाग खड़े हुए। लोगों ने घटना में घायल दोनों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि इलाका पुलिस मामले को दबाने और आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।