फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   रिटायर्ड कानूनगो को बंधक बना कार सवारों ने लूटा

रिटायर्ड कानूनगो को बंधक बना कार सवारों ने लूटा

Thu, 04 Oct 2012 12:00 PM IST
Mathura
Mathura Updated Thu, 04 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
छाता। कार सवार बदमाशों ने रिटायर्ड कानूनगो के हाथ-पैर बांधकर लूट लिया। लूटपाट के बाद बदमाश उन्हें जीएलए विश्वविद्यालय के सामने फेंककर भाग निकले। लोगों ने कानूनगो को बंधनमुक्त कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुरानी तहसील निवासी 63 वर्षीय रिटायर्ड कानूनगो धर्मेंद्र कुमार बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे मथुरा जाने के लिए छाता के गोवर्धन चौराहे पर खडे़ थे। तभी कोसी की ओर से नीले रंग की आल्टो कार वहां आकर रुकी। कार में तीन- चार लोग सवार थे। कार ड्राइवर ने मथुरा जाने की आवाज लगाई। इसे पर कानूनगो कार में बैठ गए। उसमें बैठ गए। कार सवारों ने चौमुहां और छटीकरा के बीच में हाइवे पर धर्मेंद्र के हाथ-पैर बंाध दिये। इसके बाद हाथ से सोने की अंगूठी, मोबाइल व 1200 रुपए छीन लिये। इसके बाद आंखों पर पट्टी बांधकर जी एल ए कॉलेज के सामने सड़क के किनारे फेंक कर भाग निकले। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने कानूनगो को बंधनमुक्त किया। पीड़ित कानूनगो ने छाता कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना के संबंध में अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed