फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ट्रैक्टर चालक से 20 हजार की लूट

ट्रैक्टर चालक से 20 हजार की लूट

Wed, 15 Aug 2012 12:00 PM IST
Mathura
Mathura Updated Wed, 15 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मथुरा/फरह। फरह थाना क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरे गैंग का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को बाइक और महिला को लूटने के बाद मंगलवार को बाइकर्स गैंग ने ट्रैक्टर चालक से 20 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

बलदेव के गांव नगला लेखा निवासी मल्लू सिंह छोंकर ट्रैक्टर ट्रॉली से ईंट ढुलाई का काम करते हैं। गांव के गंगाधर का पुत्र राजेंद्र सिंह (35) उनके ट्रैक्टर पर ड्राइवर है। मंगलवार तड़के राजेंद्र ट्रैक्टर ट्रॉली में ईंट लेकर फरह आया और फरह की मंडी में ईंट बेचकर कंजौली घाट स्थित पुल के रास्ते गांव को लौट रहा था। दोपहर एक बजे जब वह पुल के निकट से गुजर रहा था तभी हीराहोंडा स्पलेंडर बाइक पर पीछे से दो युवक आए और आते ही तमंचा दिखाकर ट्रैक्टर को रुकवा लिया। युवकों ने राजेंद्र से ईंटों की बिकौती के 19 हजार 600 रुपये लूट लिए। लूटने के बाद युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

राजेंद्र ने इसकी सूचना फरह की रैपुरा जाट पुलिस चौकी को दी। चौकी प्रभारी ने घटना को संदिग्ध मानते हुए टहला दिया। फिर राजेंद्र थाने गया। थानाध्यक्ष ने मौके का निरीक्षण किया और चेकिंग कराई, लेकिन बाइकर्स हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed