फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   9678 farmers of the district deprived of PM Samman Nidhi

Mathura News: जिले के 9678 किसान पीएम सम्मान निधि से वंचित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
9678 farmers of the district deprived of PM Samman Nidhi
मथुरा। कृषि विभाग के अधिकारियों का दावा है कि जिले में सभी पात्र किसानों को सम्मान निधि दी जा रही है। जबकि स्थिति इससे उलट है। शासन के निर्देश पर पंचायती राज विभाग ने जनवरी और फरवरी माह में जीरो पॉवर्टी सर्वे किया तो इसमें खुलासा हुआ कि 9678 किसानों को सम्मान निधि नहीं मिली है।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दो माह में जिले के 10 ब्लॉकों के 495 ग्राम पंचायतों में जीरो पॉवर्टी सर्वे कराया गया था। इसके लिए 450 से अधिक सर्वेयर लगाए गए थे। गांव-गांव सर्वे कराया गया। सर्वे के दौरान पता चला कि जिले में 9678 किसान ऐसे हैं जो सम्मान निधि लेने के लिए पात्र हैं, लेकिन उन्हें इसका लाभ नहीं मिला।
विज्ञापन

कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 2.46 लाख किसान पंजीकृत हैं। 19वीं किस्त में इन किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये की धनराशि भेजी गई थी। कृषि विभाग जहां पंजीकृत किसानों का सम्मान देने का दावा करता है वहीं जीरो पॉवटी सर्वे में इतनी बड़ी संख्या में किसानों को लाभ न मिलने से अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
ग्राम पंचायतों में कराए गए जीरो पॉवर्टी सर्वे में जिले में 9678 किसान ऐसे मिले हैं, जिन्हें सम्मान निधि का लाभ नहीं मिला है। यह किसान कैसे योजना में शामिल नहीं हो पाए इसकी भी जानकारी कर रहे हैं।

- गरिमा खरे, जिला विकास अधिकारी

किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिन किसानों ने आवेदन किया था, उनकी जांच हुई और पात्र पाए गए किसानों को सम्मान निधि की किस्तें विधिवत प्राप्त हो रही हैं। जिन किसानों को सम्मान निधि नहीं मिली है उन्हें योजना में शामिल किया जाएगा।
- राजीव कुमार, कृषि उप निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed