फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   92 Million for Compensation

मुआवजे की पहली किश्त 92 करोड़ की

Mon, 09 Feb 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 09 Feb 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
92 Million for Compensation
आखिरकार गोकुल बैराज डूब क्षेत्र से प्रभावित किसानों का 17 साल लंबा संघर्ष सफल होता दिख रहा है। मुआवजे को लेकर गांव दामोदरपुरा में पिछले तीन माह से आंदोलनरत किसानोें और जिला प्रशासन के बीच सहमति बन गई है। पहली किस्त के रूप में किसानों को 92 करोड़ का रुपये वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही पुलिस विवेचना में निर्दोष लोगों पर लगे मुकदमे भी हटा लिए जाएंगे। हालांकि अभी भी किसानों न धरना समाप्त नहीं किया है।
विज्ञापन


रविवार को एसडीएम सदर राजेश कुमार डीएम के संदेश वाहक  बनकर 98 दिन से धरनारत किसानों के पास गांव दामोदरपुरा पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों से धरना खत्म करने की अपील की। इस दौरान दोनों पक्षों की बीच हुई वार्ता में तय हुआ कि जिला प्रशासन किसानों को मुआवजा की प्रथम किस्त के रूप में 92 करोड़ रुपये का भुगतान करेगा। यह राशि दो माह में किसानों को दे दी जाएगी। इसके अलावा आंदोलन के दौरान हुई आगजनी में नामजद लोगों को निर्दोष होने पर विवेचना के दौरान मुक्ति किया जाएगा।
विज्ञापन


एसडीएम सदर राजेश कुमार से चर्चा के बाद किसानों का प्रतिनिधि मंडल डीएम कैंप कार्यालय पहुंचा। यहां प्रतिनिधि मंडल ने मुआवजा देने और मुकदमा वापस करने मांग रखी, जिसे डीएम राजेश कुमार ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद शाम को एसडीएम सदर राजेश कुमार, सीओ आईपीएस अजय पाल शर्मा ने गांव दामोदरपुरा में एक बार फिर पहुंचकर किसानों से धरना खत्म कराने की अपील की। लिखित आश्वासन के अभाव किसान देर रात तक धरने पर जमे रहे। सोमवार को किसानों ने सभी 11 गांवों की पंचायत बुलाई है। इसके बाद ही धरना समाप्त करने को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed