{"_id":"58d408d94f1c1b96171a17fd","slug":"9-lakh-loot-from-jweller-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ लाख के जेवरात लेकर युवक फरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ लाख के जेवरात लेकर युवक फरार
अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 23 Mar 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य बाजार में गुरुवार को जेवरात खरीदने के बहाने आए दो युवक स्वर्णकार का नौ लाख रुपये के जेवरात से भरा डिब्बा चोरी कर ले गए। स्वर्णकार को इसकी जानकारी युवकों के जाने के बाद ही हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों की तलाश की लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।
थाना फरह क्षेत्र के निवासी अनिल उदयवाल की मुख्य बाजार में सर्राफ की दुकान है। गुरुवार की सुबह 11 बजे दुकान खोलने के बाद उनकी दुकान पर दो युवक आए। दोनों युवकों ने जेवरात खरीदने की इच्छा जताई। स्वर्णकार दोनों युवकों को जेवरात दिखाने लगा। 15 मिनट तक युवक जेवरात देखते रहे पर खरीदा कुछ भी नहीं। इसी बीच दोनों वहां से निकल गए।
युवकों के जाने के बाद स्वर्णकार ने अपने जेवरात के बॉक्स देखे तो एक डिब्बा गायब था। उसने बाहर आकर युवकों को खोजा। उसकी हालत देखकर पड़ोस के दुकानदार भी आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों की तलाश की लेकिन सुराग नहीं लगा। स्वर्णकार के मुताबिक उसके डिब्बे में 300 ग्राम सोने के जेवरात थे, जिनकी कीमत लगभग नौ लाख रुपए होगी। प्रभारी निरीक्षक अवधेश त्रिपाठी का कहना है मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने महुअन टोल और बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ली है। इन फुटेज को खंगाला कर दोनों युवकों के चेहरे बेनकाब होंगे।
विधायक ने लिया पुलिस को आड़े हाथ
स्वर्णकार के यहां हुई घटना के बाद भाजपा विधायक पूरन प्रकाश भी पहुंच गए। विधायक ने पुलिस को आड़े हाथ लेते हुए जल्द खुलासा करने को कहा। इसके अलावा नशे के कारोबार पर पूरी तरह पाबंदी लगाने की बात कही।