फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   80 company of para militry force will be deployed

तैनात रहेंगी अर्द्धसैनिक बलों की 80 कंपनियां

Thu, 05 Jan 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 05 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
80 company of para militry force will be deployed
अर्द्धसैनिक बल - फोटो : अमर उजाला
पांच विधानसभाओं वाले जनपद के चुनाव के लिए अर्द्धसैनिक बलों की 80 कंपनियां तैनात की जाएंगी। डेढ़ सौ से ज्यादा पुलिस अधिकारियों की डिमांड भी इलेक्शन के लिए की गई है। इनमें इंस्पेक्टर, सीओ से लेकर एएसपी तक के अफसर होंगे। पीएसी की पांच कंपनियों को रिजर्व में रखने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


पांच विधानसभाओं का चुनाव 1,096 पोलिंग सेंटर और 1,881 बूथ पर होगा। इनमें 87 सेंटर वरनेबिल हैं और 130 केंद्र क्रिटिकल हैं। वैसे तो हर बूथ पर दो सिपाही और एक दरोगा की तैनाती का मानक तय किया गया है लेकिन जिन सेंटरों पर पहले कभी विवाद हो चुका है वहां अतिरिक्त सुरक्षा रखी जाएगी। स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की जाएगी। अफसरों का कहना है कि जल्द ही फोर्स के लिए मांगपत्र चुनाव आयोग को भेजेंगे। क्योंकि पहला चरण होगा लिहाजा मशीनरी की भी परीक्षा होगी। इस चरण में सख्ती भी खूब की जाएगी। बवाल करने वालों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा। अगर कहीं कोई चुनाव की शांति को प्रभावित करेगा तो कड़ा एक्शन होगा।
विज्ञापन



नौ हजार लोगों से चुनाव की शांति को खतरा
जनपद में नौ हजार लोगों से चुनाव की शांति को खतरा हो सकता है। पुलिस ने इनकी रिपोर्ट डीआईजी को भेज दी है। ये वो लोग हैं जो माहौल को खराब कर सकते हैं। इन लोगों ने अपने गुट बना रखे हैं। जिस गांव या मोहल्ले में रहते हैं वहां भी ये माहौल खराब कर सकते हैं। इनके खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करेगी। इनके बारे में डीआईजी को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1356 हिस्ट्रीशीटर पर रहेगी निगाह
जनपद में 1,356 हिस्ट्रीशीटरों पर निगाह रखी जाएगी। इनमें अधिकांश हिस्ट्रीशीटर वे हैं जो अभी भी एक्टिव हैं। इनकी हर गतिविधि की निगहबानी की जाएगी। ये क्या कर रहे हैं और कहां आना-जाना है। सब के बारे में डिटेल इकट्ठा की जाएगी।


कोसी में अर्द्धसैनिक बलों ने किया फ्लैग मार्च
सीआरपीएफ महिला जवानों की एक कंपनी ने गुरुवार को कोसीकलां के प्रमुख मार्गों पर फ्लैग मार्च किया। सीओ योगेश पाठक, इंस्पेक्टर जगदीश सिंह के अलावा सभी चौकी प्रभारी और पुलिस बल शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed