{"_id":"67e6eb93dc7a061add06e091","slug":"8-arrested-for-dealing-in-ganja-had-come-in-cars-mathura-news-c-29-1-mtr1013-374690-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लोहे के पाइप ले जा रहे ट्रक में छिपाई ऐसी चीज, जिसकी कीमत जानकर ठनका पुलिस का माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लोहे के पाइप ले जा रहे ट्रक में छिपाई ऐसी चीज, जिसकी कीमत जानकर ठनका पुलिस का माथा
Sat, 29 Mar 2025 11:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 11:54 AM IST
सार
जिस ट्रक में लोहे के पाइप ले जाए जा रहे थे, उसको पुलिस ने चेकिंग के लिए पकड़ लिया। तलाशी के दौरान लोहे के पाइपों के नीचे 50 लाख कीमत का गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आठ तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
तस्करी में पकड़ा गया ट्रक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एंटी नारकोटिक्स टीम आगरा एवं फरह पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में एक ट्रक में लोहे के पाइपों के नीचे दबाकर ले जाए जा रहे 140 किलो गांजे को पकड़ लिया। मौके से आठ गांजा तस्कर गिरफ्तार किए हैं। एक ट्रक व दो कार को भी जब्त किया है।
आगरा की एंटी नारकोटिक्स टीम को सूचना मिली कि एक ट्रक में लोहे के पाइपों के नीचे दबाकर लाखों रुपये का गांजा ले जाया रहा है। टीम ने फरह पुलिस से सामंजस्य बनाया और ट्रक का पीछा शुरू कर दिया। चालक ने ट्रक को फरह थाना क्षेत्र में गांव शहजादपुर के पास एक ढाबे पर रोक दिया। पुलिस टीम मौके के इंतजार में छिपकर खड़ी रही।
जैसे ही ट्रक के पास गांजे की डीलिंग के लिए हरियाणा नंबर की दो कार आकर रुकीं, पुलिस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें उड़ीसा से लाया गया 140 किलो गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये है। पुलिस टीम ने मौके से 8 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। ट्रक व दोनों कारों को जब्त किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों में गोवर्धन के राधाकुंड निवासी राधा बल्लभ चौधरी, धौलपुर के निहालगंज निवासी संजय खान, कोसीकलां के आरके पुरम निवासी कंचन, धौलपुर के शाहपुर निवासी पंकज परमार, नौहझील के मुक्खा-मरहैला निवासी गुड्डू और अलीगढ़ के खैर निवासी लोकेंद्र और टप्पल का धर्मेंद्र शामिल है। टीम में एंटी नारकोटिक्स के क्षेत्राधिकारी उमेश पंवार व उपनिरीक्षक गौरव शर्मा, फरह थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय व उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह शामिल रहे।