{"_id":"67b385f96e6dadf7d7049934","slug":"7911-students-took-the-physical-education-exam-mathura-news-c-369-1-mt11007-125321-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 7,911 विद्यार्थियों ने दी शारीरिक शिक्षा की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 7,911 विद्यार्थियों ने दी शारीरिक शिक्षा की परीक्षा
विज्ञापन
मथुरा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से चल रही परीक्षा के अंतर्गत सोमवार को जिले में 30 केंद्रों पर 12वीं कक्षा की शारीरिक शिक्षा की परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए 8000 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिसमें से 7,911 विद्यार्थी उपस्थित और 89 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आए परीक्षार्थियों ने बताया कि जैसी तैयारी की थी, वैसा ही पेपर आया, जिससे निर्धारित समय में पूरा कर लिया था। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर अनिल यदुवंशी ने बताया कि कक्षा 10वीं के शारीरिक गतिविधि प्रशिक्षक विषय की परीक्षा के लिए 90 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें सिर्फ एक ही विद्यार्थी अनुपस्थित रहा। किसी भी केंद्र पर किसी भी छात्र-छात्रा को बिना चेकिंग प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर उड़नदस्ते व पर्यवेक्षक आदि लगातार निरीक्षण करते रहे।