{"_id":"57e2d0b34f1c1bb770a82250","slug":"78-appeared-in-front-of-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक आयोग के समक्ष हुई 78 लोगों की गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायिक आयोग के समक्ष हुई 78 लोगों की गवाही
अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 21 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
jawahar bagh
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर बाग हिंसा की जांच कर रहे न्यायिक आयोग के समक्ष 78 लोगों की गवाही हो चुकी है। अब 5, 6 और सात अक्तूबर को बयान दर्ज किए जाएंगे। आयोग के सचिव के अनुसार राकेश गुप्ता, वीरेश और चंदनबोस को भी जरूरत पड़ने पर बुलाया जाएगा।
जवाहर बाग में दो जून को हुई हिंसा में दो पुलिस अधिकारियों सहित 29 लोगों की मौत हो गई थी। शासन ने इस मामले की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन किया है। इस आयोग के अध्यक्ष और सचिव पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं। पहले चरण में सभी से सर्टिफिकेट लिए गए थे और अब गवाही हो रही है।
बुधवार को भी गवाही कराई गई। घटना के बारे में जानने वाले लोगों ने यहां पहुंचकर अपनी बात रखी। न्यायिक आयोग के सचिव पीके गोयल ने बताया कि अब पांच, छह और सात अक्तूबर को गवाही होनी है। जो लोग गवाही देने से रह गए हैं उन्हें इस अवधि में बुलाया गया है।
विज्ञापन
जो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अभी तक अपना पक्ष नहीं रख सके हैं आयोग ने उन्हें भी बुलाया है। सभी को नोटिस भी जारी कर दिया गया है। नोटिस जारी करके कहा गया है कि वह जवाहर बाग के संबंध में अपना पक्ष पेश करें।