फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   75 thousand earthen Shivlingas were consecrated in Priyakant Ju Temple

Mathura: ब्रज की माटी से बनाए गए 75 हजार पार्थिव शिवलिंग, भक्तों ने किया अभिषेक

Tue, 23 Jul 2024 09:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Jul 2024 09:23 AM IST
सार

प्रियकांत जू मंदिर में 75 हजार पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक किया गया। इस दौरान देवकीनंदन महाराज ने भक्तों को शिवमहापुराण का श्रवण भी कराया। 
 

विज्ञापन
75 thousand earthen Shivlingas were consecrated in Priyakant Ju Temple
प्रियाकांत जू मंदिर में देवकीनंदन महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन में सावन के प्रथम सोमवार को शिवभक्तों ने पार्थिव शिवलिंग अभिषेक पूजन कर महादेव को प्रसन्न किया। प्रियाकांत जू मंदिर में देवकीनंदन महाराज ने भक्तों को शिवमहापुराण का श्रवण कराया। भक्तों ने ब्रज की माटी से 75 हजार पार्थिव शिवलिंग बनाए। 9 दिवसीय आयोजन में शिवभक्त 21 लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण करेंगे।
विज्ञापन


सोमवार को छटीकरा मार्ग स्थित ठा. श्रीप्रियाकांत जू मंदिर पर नौ दिवसीय शिव महापुराण एवं पार्थिव शिवलिंग अभिषेक महोत्सव का प्रारंभ हुआ। कथा व्यास देवकीनंदन महाराज के सानिध्य में भक्तों ने प्रातः पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजन-अर्चन पश्चात उनका सामूहिक अभिषेक किया।
विज्ञापन


 

संध्या सत्र में ‘सुखी बसे संसार सब, दुखिया रहे ना कोय....’ विश्व में शांति की प्रार्थना के साथ महाशिव पुराण कथा शुरू हुई। कथा श्रवण कराते हुए देवकीनंदन महाराज ने कहा कि वृंदावन सीमा की संपूर्ण भूमि पर भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के पदचिन्ह आज भी विराजमान हैं। इसी ब्रजभूमि पर भगवान भोलेनाथ ने अर्द्धनारीश्वर का स्वरूप रखकर कृष्ण भक्ति की है।

 
विज्ञापन

ब्रजरज को पवित्र बताते हुए देवकीनंदन महाराज ने कहा कि इसे स्वयं परमात्मा ने अपने मुख में धारण किया है। ब्रजरज शरीर पर लपेटकर बाबा भोलेनाथ कन्हैया से मिलने आई थे। कहा कि सावन मास में पार्थिव शिवलिंग अभिषेक-पूजन का विशेष महत्व है। ब्रजरज से पार्थिव शिवलिंग निर्माण शिव को प्रसन्न करने वाला अनुष्ठान है। इस मौके पर सुधीर कुमार वर्मा, कामिनी मिश्रा, राधिका, ममता-सतीश गर्ग, संदीप गुप्ता, आचार्य श्यामसुंदर शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, इंद्रेशशरण मिश्रा शामिल रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed