फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   75 Anganwadi workers will be terminated for negligence

Mathura News: लापरवाही पर 75 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा होगी समाप्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
75 Anganwadi workers will be terminated for negligence
मथुरा। पोषण ट्रैकर एप पर पोषाहार के लाभार्थियों का चेहरा प्रमाणीकरण शत-प्रतिशत नहीं करने पर छाता, चौमुंहा और नौहझील क्षेत्र के 75 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवाएं समाप्त होंगी। वहीं सीडीपीओ और सुपरवाइजरों का भी वेतन रोका जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी है।
विज्ञापन

बाल विकास व पुष्टाहार विभाग के तहत जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर 2.98 लाख लाभार्थी पंजीकृत हैं। इन केंद्रों के माध्यम से गर्भवती और धात्री महिलाओं को पूरक व पुष्टाहार का वितरण भी किया जाता है। नए नियम के तहत इन लाभार्थियों का आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण ट्रैकर एप पर चेहरा प्रमाणीकरण किया जा रहा है, ताकि लाभार्थियों को चेहरा दिखाने के बाद ही पोषाहार मिल सके। अधिकतर क्षेत्रों में लाभार्थियों का चेहरा प्रमाणीकरण हो चुका है, सिर्फ 20 फीसदी लाभार्थी ही बचे हैं। इनमें छाता, नौहझील और चौमुंहा क्षेत्र शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) बुद्धि मिश्रा ने इन क्षेत्रों के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सीडीपीओ और सुपरवाइजरों को निर्धारित समय में शत-प्रतिशत चेहरा प्रमाणीकरण करने के लिए कई बार चेतावनी नोटिस दिया, इसके बाद भी ये नहीं चेते। शुक्रवार को उन्होंने इन क्षेत्रों के ऐसे 75 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सूची तैयार की है, जो चेतावनी के बाद भी कार्य में लापरवाही बरत रहे थे। अब इनकी सेवाएं समाप्त की जाएंगी। साथ ही सीडीपीओ और सुपरवाइजरों का एक माह का वेतन रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed