{"_id":"68828b80a878ba8021019c1a","slug":"749-candidates-will-appear-in-compartment-examination-mathura-news-c-369-1-mt11008-133163-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होंगे 749 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होंगे 749 परीक्षार्थी
विज्ञापन
मथुरा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा शनिवार को आयोजित होगी। परीक्षा की तैयारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने पूरी कर ली है। जिले में इस बार एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि कंपार्टमेंट परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा वायस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। परीक्षा में 749 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल में 441 और इंटरमीडिएट में 308 परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा देंगे।
यह परीक्षा दो पालियों में होगी। सुबह की पाली में हाईस्कूल और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए शहर के राजकीय इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। बोर्ड से आए प्रश्नपत्र डबल लाॅक में रखे गए हैं। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी।