फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   74 people donated blood, honored

Mathura News: 74 लोगों ने किया रक्तदान, सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 08:23 PM IST
विज्ञापन
74 people donated blood, honored
मथुरा। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ और ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति द्वारा गणतंत्र दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 74 लोगों ने रक्त दिया। समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने बीते साल में फोन पर बुलाने पर रक्तदान करने वाले 10 लोगों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की यात्री कर अधिकारी नीलम शर्मा ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा कोई पुनीत कार्य नहीं है। समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि संस्था पिछले 10 वर्षों से लोगों की सहायता करने के साथ जरूरतमंद लोगों को रक्त की पूर्ति करा रही है। शिविर लगाकर अब तक 5536 यूनिट रक्त एकत्रित किया जा चुका है।
विज्ञापन

ब्लड बैंक के निदेशक बृजेश शर्मा ने कहा कि थैलेसीमिया और एचआईवी पीड़ित मरीजों के लिए निशुल्क रक्त दिया जाता है। बृजेश शर्मा ने 14 वां रक्तदान भी किया। समाजसेवी अमृत खंडेलवाल, पार्षद शालू चौधरी, जेपी शर्मा, युवा जिला महासचिव कृष्णकांत पचौरी, संदीप कुमार, रवि चौधरी, अवधेश दीक्षित, शशि कांत दीक्षित, हरवीर चौधरी, हेमंत अग्रवाल, मनोज शर्मा, भानु चौधरी, रमाकांत चौधरी, घनश्याम शर्मा, केके शर्मा, दुर्गपाल चौधरी, अंकित खंडेलवाल, राहुल चौधरी, सोमनाथ शर्मा, देवेंद्र शर्मा, कुसुम शर्मा, गौरव सिंह, विवेक शर्मा,चंद्र मोहन दीक्षित, भरत मोहन उपाध्याय, नवीन खन्ना, प्रशांत सारस्वत, नीलू सोनी, अवधेश रावत, रवि जाधव, जयकांत जादौन आदि ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed