{"_id":"6894fdee1c95d0ec650b0bf5","slug":"692-took-admission-in-four-government-itis-mathura-news-c-29-1-mtr1013-437385-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: चार राजकीय आईटीआई में 692 ने लिया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: चार राजकीय आईटीआई में 692 ने लिया प्रवेश
विज्ञापन
मथुरा। राजकीय आईटीआई संस्थान में प्रवेश के लिए काउंसलिंग कराते विद्यार्थी।
- फोटो : mathura
मथुरा। जिले में चार राजकीय आईटीआई संस्थानों की विभिन्न ट्रेडों में मंगलवार तक 2072 सीटों के सापेक्ष 692 विद्यार्थियों ने प्रवेश ले लिया है। यह प्रवेश प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित काउंसलिंग में हुई। बाकी खाली सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया चतुर्थ चरण में जारी मेरिट लिस्ट से होगी।
राजकीय आईटीआई मथुरा के प्राचार्य किशन स्वरूप ने बताया कि तीन चरणों की मेरिट सूची के आधार पर सभी संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 980 सीटों के सापेक्ष 432 ने प्रवेश लिया। दूसरी लिस्ट में 432 के सापेक्ष 117 ने प्रवेश लिया और तृतीय लिस्ट में 492 के सापेक्ष 123 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया।
प्राचार्य ने बताया कि सबसे ज्यादा इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, फिटर, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, स्टेनोग्राफर हिंदी व इंग्लिश, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल, मोटर व्हीकल मैकेनिक, टर्नर, प्लंबर आदि सीटों पर प्रवेश हुआ है। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा इलेक्ट्रीशियन ट्रेड पर विद्यार्थियों की मांग ज्यादा है। मेरिट के आधार पर सभी विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया है। चतुर्थ चरण की प्रवेश प्रक्रिया रिक्त सीटों पर होगी। इसके लिए आईटीआई की वेबसाइट पर सूचना भी दे दी जाएगी।