फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   6.60 quintals of adulterated paneer brought to Mathura for consumption was caught

UP: मथुरा में पकड़ा गया  6.60 क्विंटल नकली पनीर, हरियाणा  से लाया गया; खाद्य सुरक्षा की टीम ने कराया नष्ट

Thu, 24 Apr 2025 10:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Apr 2025 10:30 AM IST
सार

पनीर हरियाणा के जिला नूंह से लाया गया था। इसे मथुरा में खपाने की तैयारी थी, लेकिन उससे पहले ही टीम ने इसे पकड़ लिया। 
 

विज्ञापन
6.60 quintals of adulterated paneer brought to Mathura for consumption was caught
मथुरा। मिलावटी पनीर को नष्ट कराती खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम। - फोटो : mathura

विस्तार

 हरियाणा से मथुरा में खपाने के लिए लाया गया मिलावटी पनीर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने पकड़ लिया। टीम ने नमूने लेने के बाद दो अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया 6.60 क्विंटल पनीर नष्ट करा दिया। अन्य डेयरी उत्पादों के भी नमूने लेकर टीम ने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
विज्ञापन


लखनऊ में मथुरा से भेजा गया नकली पनीर पकड़े जाने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की नींद टूटी थी। इसके बाद से लगातार टीम नकली और मिलावटी पनीर बनाए जाने और आपूर्ति किए जाने पर नजर बनाए हुई थी। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार रात 9 बजे के करीब टीम ने सूचना पर बीएसए रोड स्थित सफी डेयरी पर छापा मारा। यहां एक पिकअप में 5.40 क्विंटल पनीर लदा हुआ मिला। यह पनीर हरियाणा के जिला नूंह स्थित गांव इंदाना पुन्हाना निवासी शाहिद लेकर पहुंचा था। प्रथम दृष्टय पनीर मिलावटी प्रतीत होने पर टीम ने नमूना लेने के बाद पनीर को नष्ट करा दिया। वहीं सफी डेयरी पर भंडारित पनीर का भी एक नमूना लिया।
विज्ञापन


वहीं बुधवार को सुबह साढ़े सात बजे के करीब होलीगेट से एक ईको कार में बिक्री के लिए लाया गया 1.20 क्विंटल पनीर पकड़ा। यह पनीर भी हरियाणा के मेवात निवासी खूबी पुत्र ताजू द्वारा लाया गया था। टीम को प्राथमिक जांच में पनीर मिलावटी प्रतीत हुआ। इसके चलते नमूना लेने के बाद इस पनीर को भी नष्ट करा दिया गया। इस कार्रवाई के बाद पनीर कारोबारियों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



टीम को फर्जी प्रतिष्ठान बताकर किया गुमराह
सफी डेयरी पर हरियाणा से बड़ी मात्रा में मिलावटी पनीर लेकर पहुंचे शाहिद ने पहले टीम को गुमराह करने का प्रयास किया। उसने बताया कि वह पनीर कोसीकलां स्थित एक प्रतिष्ठान से लेकर आया है। टीम ने तत्काल कोसीकलां से जानकारी कराई तो पता चला कि ऐसा कोई प्रतिष्ठान वहां संचालित ही नहीं है। वहीं पनीर की कीमत पूछने पर भी 180 रुपये प्रति किलो बताया गया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कीमत से ही पनीर मिलावटी होने का शक गहरा गया था। दरअसल वर्तमान में दूध की कीमत 60 रुपये प्रति लीटर चल रही है। आमतौर पर साढ़े तीन से चार लीटर दूध से एक किलो पनीर तैयार होता है। ऐसे में दूध से भी कम कीमत पर शुद्ध पनीर कैसे उपलब्ध कराया जा सकता है।


डेयरी उत्पादों के अन्य नमूने भी लिए
टीम ने बुधवार को होलीगेट स्थित जैन डेयरी से पनीर और खोआ का एक नमूना लिया। इसके अलावा कृष्णा डेयरी से खोआ का एक और हनुमान डेयरी कोतवाली रोड से घी का एक नमूना लिया। सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।


लखनऊ में नकली पनीर भेजने वाले विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित
लखनऊ में तीन दिन पहले पकड़े गए नकली पनीर की आपूर्ति मथुरा से की गई थी। जांच में सामने आया था ये पनीर मै. राधे मिल्क एंड मिल्क प्रोडक्ट्स और अतुल डेयरी रामनगर पारसौली रोड बाजना से भेजा गया था। लखनऊ में हुई जांच में पनीर नकली पाया गया था। लखनऊ से मिली सूचना पर दो विक्रेताओं के खाद्य पदार्थ कारोबार के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। साथ ही उनके खाद्य कारोबार करने पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed