फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   6 out of 14 cattle remains identified, eyes on cowherds of Sakraya Bangar

मथुरा न्यूज: धौरेरा के जंगल में मृत मिले गोवंश की जांच में चौंकाने वाला खुलासा, छह की हुई पहचान

Mon, 16 Dec 2024 02:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 Dec 2024 02:03 PM IST
सार

वृंदावन मार्ग स्थित धौरेरा के जंगल में मृत मिले 14 में से छह गोवंश के अवशेषों की पहचान हो गई है। ये गायें वृंदावन की दो गोशालाओं की हैं।
 

विज्ञापन
6 out of 14 cattle remains identified, eyes on cowherds of Sakraya Bangar
धोरैरा के जंगल में मृत गोवंश की जांच करते पशु चिकित्सा अधिकारी। - फोटो : धोरैरा के जंगल में मृत गोवंश की जांच करते पशु चिकित्सा अधिकारी।

विस्तार

मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित धौरेरा के जंगल में मृत मिले गोवंश की जांच में 14 में से छह गोवंश के अवशेषों की पहचान हो सकी है। ये मृत गायें वृंदावन की दो गोशालाओं की हैं। गोवंश के मरने पर उन्हें मिट्टी में दबाने के बजाय खुले आसमान तले फेंक दिया।
विज्ञापन


 फिलहाल प्रशासन ने नोटिस देकर जवाब मांगा है। निर्धारित समय पर जवाब न देने पर इन गोपालकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। वहीं सकराया बांगर के पशुपालकों पर भी प्रशासन की नजर बनी हुई है।
विज्ञापन


धौरेरा के जंगल में एक ही स्थान पर शुक्रवार को मृत मिले 14 गोवंश को देखकर गोरक्षक दल के कार्यकर्ता भड़क गए थे और उन्होंने मार्ग जाम लगाकर हंगामा किया था। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने जैंत थाने में 37 नामजद और 60 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर, डीएम ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी नेतृत्व में 4 अधिकारियों की संयुक्त टीम का गठन किया है। यह टीम पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विपिन गर्ग ने बताया है कि गायों के कानों में और जंगल में कंकाल के पास पड़े मिले टैग की जांच में 6 गायों के गोशाला की पहचान हो गई है। ये वृंदावन स्थित पंचायती और श्यामबाबा गोशाला की तीन-तीन गायें थीं। सोमवार तक कारण बताओ नोटिस का जवाब न देने पर दोनों संचालकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वहीं सकराया बांगर के भी कुछ गोपालकों पर नजर है। जल्दी ही चिन्हित करें इन्हें नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed