{"_id":"588107a94f1c1b417fefdfec","slug":"6-lack-cash-sieze-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासनिक टीमों ने पकड़े छह लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासनिक टीमों ने पकड़े छह लाख रुपये
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
चेकिंग में दौरान जब्त हुए पैसे
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस और स्टेटिक टीम ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान छह लाख रुपये पकड़े हैं। वृंदावन कट से पकड़ी गई धनराशि अहमदाबाद के व्यापारी की है, वहीं नौहझील में भी एक व्यापारी की जाइलो से एक लाख रुपये कैश पकड़ा गया है।
आचार संहिता में 50,000 से अधिक रुपये के साथ मिला व्यक्ति उस धनराशि के कागजात नहीं दिखाता है तो रकम जब्त करने के आदेश हैं। गुरुवार को जमुनापार पुलिस और स्टेटिक टीम ने वृंदावन कट पर चेकिंग के दौरान अहमदाबाद के व्यापारी आशीष कौल की स्विफ्ट कार से पांच लाख रुपये पकड़े।
प्रभारी निरीक्षक रमेशचंद शर्मा ने बताया कि व्यापारी रकम से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सका। वहीं व्यापारी का कहना है कि पकड़ी गई रकम वह वृंदावन में भंडारा कराने में खर्च के लिए ले जा रहा था। उधर, नौहझील पुलिस और स्टेटिक टीम ने जाइलो गाड़ी से एक लाख रुपये पकड़े। जाइलो सवार जुगेंद्र निवासी वंशय थाना राया कोई कागजात नहीं दिखा सका तो रकम जब्त कर ली गई।