{"_id":"649f2d31055a1d08660b3c16","slug":"6-goswamis-reached-braj-dham-awakened-devotion-mathura-news-c-29-1-agr1017-97508-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ब्रज धाम पहुंचे 6 गोस्वामियों ने जगाई भक्ति की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ब्रज धाम पहुंचे 6 गोस्वामियों ने जगाई भक्ति की अलख
विज्ञापन
राधाकुंड (मथुरा)। मुड़िया पूर्णिमा का नाम आते ही गुरु भक्ति के प्रति समर्पण का भाव प्रकट होता है। 465 साल पहले से शुरू हुई मुड़िया पूनो की परंपरा को गौड़ीय सम्प्रदाय के अनुयायी बड़े भक्ति भाव और उल्लास के साथ मनाते हैं। चैतन्य महाप्रभु के छह पार्षदों में से रघुनाथ दास गोस्वामी राधाकुंड में रहने लगे और उनकी प्राचीन समाधि राधाकुंड तट पर बनी हुई है।
उन्होंने 1545 में रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी की स्थापना की थी। आज भी उस परंपरा से जुड़े हजारों संत यहां रहते हैं। गौड़ीय वैष्णव संतों का कहना है कि जब सनातन गोस्वामी पाद ठाकुर जी की नित्य लीला स्थल पहुंचने की सूचना मिली तो रघुनाथ दास गोस्वामी अपने संत और शिष्यों के निशान चिह्न लेकर मुड़िया यात्रा में शामिल हुए। आज भी गायन-वादन के साथ राधाकुंड से निशान चिह्न पहुंचते हैं।
वर्तमान गद्दीनशीन पीठाधीश्वर महंत केशव दास महाराज ने बताया कि परंपरा के निर्वाह के लिए शुक्रवार को संतों ने मुंडन कराया है। शनिवार शाम गोवर्धन चकलेश्वर के श्रीपाद सनातन गोस्वामी की भजन स्थली पर होने वाले अधिवास में राधाकुंड से मुड़िया संत शामिल होंगे। यहां घट स्थापना व मंगल कलश धारण होगा। प्राचीन परंपरा के अनुसार महंत गोपाल दास के निर्देशन में उत्सव मनाया जाएगा। इसके बाद 3 जुलाई को राधाकुंड से करीब दस बजे संतों की टोली रघुनाथ दास गोस्वामी गद्दी के निशान, पताका, खोल, मृंदग, मजीरा, करताल, झांझ लेकर महाप्रभु जी मंदिर पहुंचेगी। प्राचीन शोभायात्रा शाम चार बजे महंत गोपाल दास के निर्देशन में निकाली जाएगी।