फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   59.47 lakh fraud under the pretext of securing a plot

Mathura News: प्लॉट दिलाने के नाम पर 59.47 लाख रुपये की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
59.47 lakh fraud under the pretext of securing a plot
चौमुहां। जैत थाना क्षेत्र में प्लॉट दिलाने के नाम पर एक महिला से 59.47 लाख रुपये लेने और बाद में प्लॉट की रजिस्ट्री किसी अन्य के नाम कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिजनौर जिले के हल्दौर थाना क्षेत्र निवासी दीप्ति ने पुलिस को बताया कि वह धार्मिक कार्यों के सिलसिले में वृंदावन आती-जाती रहती हैं। इसी दौरान 10 जनवरी 2025 को उनकी मुलाकात रंगजी की छोटी छावनी वृंदावन निवासी चंद्रहास सोनी से हुई। आरोप है कि चंद्रहास ने उन्हें धौरेरा बांगर स्थित 183 वर्ग गज का आवासीय प्लॉट दिखाया और 56 लाख रुपये में सौदा तय किया। इसके बाद रजिस्ट्री समेत अन्य खर्चों के नाम पर भी रकम ली गई। पीड़िता के अनुसार, उसने 51 हजार रुपये नकद, दो लाख रुपये बैंक खाते में और 25 फरवरी को 14.30 लाख रुपये चेक के माध्यम से दिए। बाद में अन्य खातों में भी रकम जमा कराई गई।
विज्ञापन

शिकायत में कुल 59.47 लाख रुपये लिए जाने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि पूरी रकम लेने के बाद भी आरोपी ने प्लॉट की रजिस्ट्री पीड़िता के नाम नहीं कराई और उसे लगातार टालता रहा। बाद में जानकारी हुई कि संबंधित प्लॉट की रजिस्ट्री आरोपी ने अपने नाम करा ली है। रुपये वापस मांगने पर कथित तौर पर धमकी भी दी गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति का वर्ष 2018 में निधन हो चुका है और उसकी कोई संतान नहीं है। उसने अपनी जमा पूंजी से रकम दी थी। पुलिस ने मामले की जांच उपनिरीक्षक शिव कुमार को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed