फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   59 B.ed holder teacher dismiss patition kharij

59 बीएड डिग्री धारक निलंबित शिक्षकों ने एसआईटी के दावे को किया खारिज

Tue, 26 Nov 2019 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
59 B.ed holder teacher dismiss patition  kharij
मथुरा। एसआईटी की ओर से फर्जी और टेंपर्ड घोषित की गई बीएड की डिग्री को लेकर जनपद के 59 निलंबित शिक्षकों ने मंगलवार को जिला स्तरीय जांच समिति के समक्ष साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं। संबंधित निलंबित शिक्षकों ने एसआईटी के दावे को अपने साक्ष्यों के आधार पर खारिज किया है।
विज्ञापन

एसआईटी ने डॉ. बीआर आंबेडकर विवि आगरा की शैक्षिक सत्र 2004-05 की 4700 बीएड डिग्री को फर्जी और टेंपर्ड घोषित किया है। इसमें 59 डिग्री जनपद के परिषदीय शिक्षकों की पाई गई हैं, जिन्हें विभागीय आदेश पर बीएसए मथुरा द्वारा निलंबित किया जा चुका है। मंगलवार को निलंबित शिक्षकों ने उपरोक्त डिग्री के संदर्भ में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी चंद्रशेखर की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष अपने साक्ष्य प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इसमें 25 निलंबित शिक्षक टेंपर्ड और 34 निलंबित शिक्षक फर्जी डिग्री के आरोप से जुड़े हुए थे। समिति में खंडशिक्षाधिकारी नंदगांव प्रमोद कुमार, नगर शिक्षाधिकारी उमादेवी, एओ प्रतिनिधि सुरेश वर्मा मौजूद रहे। बीएसए चंद्रशेखर ने बताया कि समिति उक्त प्रत्यावेदन और साक्ष्यों की जांच उपरांत अपना फैसला लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed