फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   57 people of Adin had gone to laugh

हंसते-हंसते फांसी पर चढ़ गए थे अडींग के 57 लोग

Sat, 13 May 2017 12:06 AM IST
रामकुमार रौतेला मथुरा
रामकुमार रौतेला मथुरा Updated Sat, 13 May 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
57 people of Adin had gone to laugh
भरतपुर नरेश सूरजमल की हवेली - फोटो : amar ujala
अडींग वही गांव हैं, जहां ब्रिटिश हुकूमत ने ब्रज क्षेत्र मेें 1857 की क्रांति को कुचलने के लिए 57 ग्रामीणों को फांसी पर चढ़ा दिया था। गांव के लोगों के साथ महीनों तक बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया गया। हंसते-हंसते मौत को गले लगाने वाले आजादी के दीवानों की इस कुर्बानी की गवाह भरतपुर नरेश सूरजमल की हवेली अब भी खंडहर के रूप में यहां मौजूद है।
विज्ञापन

मथुरा-गोवर्धन मार्ग स्थित गांव अडींग जनपद में सर्वाधिक आबादी वाले गांवों में शुमार है। धार्मिक दृष्टि से यह गांव अरीठ वन के निकट बसे होने एवं श्रीकृष्ण द्वारा यहां दान लेने की लीलाओं से महत्वपूर्ण है। लेकिन, यहां के लोगों द्वारा स्वाधीनता आंदोलन में दिया योगदान आज भी लोगों के लिए गौरव का विषय है। 1857 की क्रांति के बाद भी भारत की आजादी की जंग में स्वतंत्रता सेनानी लाला जगन प्रसाद गुप्ता, पंडित ललित बिहारी जैसे लोगों ने इस गांव को जनपद में पहचान दिलाई। अड़ींग से आजादी के आंदोलनों की बढ़ती संख्या के कारण ब्रिटिश हुुकूमत ने यहां चौकी की स्थापना कर दी थी।
विज्ञापन


सुधार की जरूरत
-काफी मशक्कत के बाद अड़ींग को नहीं मिल सका नगर पंचायत का दर्जा
-ब्रज चौरासी कोस में अड़ींग स्थित किलोलकुण्ड आचमन योग्य नहीं है
-रमणीय स्थत कमल कुण्ड तक पहुंचने के लिए पक्का रास्ता नहीं है
-सफेद हाथी बना आगरा व मेरठ मंडल का मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र

खासियत
-जनपद की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में शुमार है अड़ींग
-मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर स्थित है यह गांव
-कभी परगना तहसील होती थी अड़ींग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed