फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   543 lost mobile phones recovered and returned to their owners within four months

Mathura News: चार माह में गुम 543 मोबाइल फोन बरामद कर धारकों को सौंपे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
543 lost mobile phones recovered and returned to their owners within four months
मथुरा। खोये हुए मोबाइल फोन तलाशने में पुलिस सर्विलांस सेल को सफलता मिली है। टीम ने करीब चार माह में गुम हुए 543 मोबाइल फोन बरामद कर रविवार को उनके धारकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

एसपी क्राइम श्वेता यादव ने बताया कि ब्रज में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों के मोबाइल गिरने या गुम होने की शिकायतें मिलती रहती हैं। क्राइम ब्रांच की सर्विलांस शाखा प्रभारी विकास शर्मा के नेतृत्व में टीम ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम और खोए मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर उन्हें बरामद किया। 12 मई से 30 सितंबर के बीच थानों की टीमों के सहयोग से जनपद के अलावा सीमावर्ती राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर 543 मोबाइल फोन बरामद किए। रविवार को पुलिस ने मोबाइल धारकों को बुलाकर उनके गुम हुए फोन सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed