फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   500 workers will accompany Rahul Gandhi from Mathura to ED office

राहुल गांधी के संग ईडी कार्यालय तक मथुरा से जाएंगे ५०० कार्यकर्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 08:54 PM IST
विज्ञापन
500 workers will accompany Rahul Gandhi from Mathura to ED office
मथुरा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा तलब किया जाना इस बार आंदोलन का रूप ले रहा है। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर १३ जून को कांग्रेस नेताओं को पेश होना है। प्रत्येक जनपद से ५०० कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दिल्ली पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। मथुरा से भी ५०० कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि १३ जून को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ईडी के सामने पेश होना है। इसी परिप्रेक्ष्य में सत्याग्रह का आयोजन किया गया है। जनपद से ५०० कार्यकर्ता निजी संसाधनों से दिल्ली पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा बदले की भावना से काम कर रही है।
विज्ञापन

राहुल गांधी को ईडी द्वारा बार-बार परेशान किया जा रहा है। महंगाई से ध्यान भटकाने के लिए वह ऐसा कर रही है। उनके साथ नीलेश जादौन, उपाध्यक्ष बृजेश शर्मा एडवोकेट, राजेंद्र शर्मा एडवोकेट, भारत भूषण गौतम, मुकीम कुरैशी, ठाकुर नरेश पाल सिंह जसावत, राजेंद्र कुमार वशिष्ठ, विनोद आर्य, मनोज शर्मा, सुशील, धर्म सिंह सोलंकी, श्याम कुमार निर्मल, संजय कुमार जशावत, अश्वनी शर्मा, रामदेव सोलंकी और अश्वनी शुक्ला आदि ने भी जनसंपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed