फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   500 voted in student parliament elections

Mathura News: छात्र संसद के चुनाव में 500 ने किया मतदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
500 voted in student parliament elections
छात्र संसद चुनाव की डिजिटल प्रक्रिया में शामिल छात्र
मथुरा। माधव कुंज के कृष्ण चंद्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री के चयन के लिए छात्र संसद का चुनाव डिजिटल प्रक्रिया से संपन्न किया गया।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं छात्र संसद अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय के छात्रों को लोकतंत्र की व्यवस्था की व्यावहारिक जानकारी देना आवश्यक है, क्योंकि यही युवा छात्र-छात्राएं भारत के मूल लोकतांत्रिक सिद्धांतों को अपनाकर भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाएंगे। उन्होंने बताया कि छात्र संसद चुनाव में कुल 83 प्रत्याशी खड़े हुए हैं।
विज्ञापन


इसमें 500 छात्र-छात्राओं ने मतदान किया है। चुनावों का परिणाम मंगलवार को घोषित किया जाएगा। पीठासीन अधिकारी सीताराम बघेल एवं जगवीर सिंह रहे। चुनावी पर्यवेक्षक केशव सिंह, उमेश चंद्र शर्मा, लोकेश अग्रवाल, महेश चंद शर्मा रहे। राजीव पाठक, केशव सिंह, सोम कुमार, उमेश कुमार शर्मा, लोकेश अग्रवाल, निधीश अग्रवाल, महेश चंद्र शर्मा आदि लोग मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed