{"_id":"6603432e59e677c71d0b2664","slug":"50-thousand-cash-and-gold-and-silver-jewelery-stolen-from-the-ashram-mathura-news-c-369-1-mt11004-110966-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: आश्रम से 50 हजार की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: आश्रम से 50 हजार की नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी
विज्ञापन
वृंदावन। संत कॉलोनी स्थित श्रीप्रेमधाम आश्रम में एक माह से अधिक समय रहने वाला एक युवक 50 हजार रुपए और सोने के आभूषण चोरी कर चंपत हो गया। आश्रम की एक महिला ने उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।
श्रीप्रेमधाम आश्रम निवासी रेखा भारती उर्फ गीतानंद ने आरोप लगाया कि वह किसी कार्य से 2 मार्च को अपने अम्मा और बाबा को आश्रम में छोड़ कर कानपुर गई थी। इस बीच बाबा ने रेखा को बताया कि सुजीत तिवारी ने उसके बक्से से 16 हजार रुपए निकाल लिए। जब रेखा भारती आश्रम लौटी तो पता चला कि उनकी आलमारी का ताला तोड़कर सोने की चेन, तीन अंगूठी, कान की बाली, चांदी की तोड़िया और लगभग 50 हजार की नकदी चोरी हो गई।
महिला ने बताया कि आश्रम में मध्यप्रदेश के इंदौर के महावीर नगर छोटा बगड़दा निवासी सुजीत तिवारी पुत्र सुरेंद्र तिवारी लगभग एक माह सात दिन रहा। इस कारण आश्रम में रहने वालों में उसका विश्वास जम गया। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।