फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   50 fall ill in alipur

अलीपुर में रहस्यमय बुखार से 50 से अधिक बीमार

Sun, 18 Oct 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 18 Oct 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
50 fall ill in alipur
यमुनापार के गांव अलीपुर में फैले रहस्यमय बुखार से ग्रामीणों की जान पर बन आई है। बुखार आने के बाद एक दम से पीड़ितों की प्लेटलेट्स लाखों से घटकर हजारों रह गई हैं। 18 से अधिक पीड़ित आगरा में इलाज करा रहे हैं। वहीं 50 से अधिक घरों में चारपाई बिछी हैं।
विज्ञापन


यमुनापार थाने से चार किलोमीटर दूर बसे गांव अलीपुर में डेढ़ हजार की आबादी है। गांव में एक सप्ताह से रहस्यमय बुखार फैलने से ग्रामीण खासे परेशान हैं। गांव के गुड्डू ने बताया कि उनके परिवार के पांच लोग इससे प्रभावित हैं। उसकी प्लेटलेट्स घटकर हजारों में आ जाती हैं।
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में मथुरा के चिकित्सकों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया है। आगरा में इलाज करा रहे पीड़ित प्रशांत, काजल, दीपक, रवि, ममता देवी, मोहित, मनीष, मीता, सुनीता देवी, सचिन, मोनू, नित्तो, सोनू, रीना देवी, छवि, अभिषेक आदि की प्लेटलेट्स 50 हजार से नीचे पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस स्थिति में लोगों को डेंगू होने का भय सता रहा है। ग्रामीण अब अपने रिश्तेदारों को बुलाकर रक्त का इंतजाम कर रहे हैं। ग्रामीणों ने सीएमओ से गांव में डॉक्टरों की टीम भेजकर उपचार कराने और मच्छर मारने की दवा का छिड़काव कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed