फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   5 lakh compensation to the GM of Toshiba company, 50 thousand injured will get

तोशीबा कंपनी के जीएम को 5 लाख का मुआवजा, 50 हजार घायल को मिलेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 08:28 PM IST
विज्ञापन
5 lakh compensation to the GM of Toshiba company, 50 thousand injured will get
मथुरा। पुराने बस अड्डे पर बुद्ध विहार की अनुबंधित बस में लगी आग से जलकर मरे तोशीबा कंपनी के जीएम शैलेश उपाध्याय के परिवार को यात्री राहत योजना के तहत पांच लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा। इसके अलावा घायल हुए यात्री को ५० हजार की सहायता राशि दी जाएगी। परिवहन निगम ने मृतक के परिवार से संपर्क करके कागजात मंगवाए हैं।
विज्ञापन

१४ फरवरी की शाम पुराने बस अड्डे पर बुद्ध विहार की अनुबंधित बस में जलकर तोशीबा कंपनी के जीएम शैलेश उपाध्याय निवासी भिलाई, छत्तीसगढ़ की मौत हो गई थी। इससे हादसे ने हर किसी को बस में सफर करने के लिए सोचने को मजबूर कर दिया। मृतक के परिजनों ने परिवहन निगम की लापरवाही को जमकर कोसा था। सिस्टम पर भी सवाल खड़े किए थे। चालक तेजवीर और परिचालक सुरेश के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस अभी तक इन दोनों को पकड़ने में नाकाम रही है।
विज्ञापन

परिवहन निगम ने तोशीबा कंपनी के जीएम के परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा और घायल हुई सवारी को ५० हजार रुपये की सहायता राशि देगा। परिवहन निगम ने घायल यात्री की तलाश की है। राजस्थान का बताया जा रहा है। उससे संपर्क करके इलाज की पूरे कागजात लेकर यह राशि प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएम मनोज पुंढीर ने बताया कि यात्री राहत योजना के तहत ५ लाख रुपये मृतक के परिवार को मुआवजा दिया जाएगा, वहीं घायल हुए यात्री को ५० हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed