फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   5 ancient ponds of Gokul-Nandgaon and Sunrakh will be rejuvenated

Mathura News: गोकुल-नंदगांव और सुनरख के 5 प्राचीन कुंडों का होगा कायाकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
5 ancient ponds of Gokul-Nandgaon and Sunrakh will be rejuvenated
मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद गोकुल, वृंदावन और नंदगांव के पांच प्राचीन कुंडों का कायाकल्प करेगा। विभाग ने उनके मूल स्वरूप को प्रदान करने की तैयारी शुरू कर दी है। इनके सौंदर्यीकरण के साथ-साथ जैविक प्रक्रिया द्वारा गंदे पानी का शोधन होगा। इस परियोजना में करीब 5 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसकी शुरुआत गोकुल के अष्टसखी घाट कुंड से हो गई है।
विज्ञापन

सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि गोकुल में यमुना किनारे ठकुरानी घाट और मुरली घाट के बीच अष्टसखी घाट कुंड है, जो अब तक कीचड़ से भरे हैं। गोकुल के एक हिस्से का गंदा पानी भी इस स्थान पर एकत्रित होता है। कुंडों की दशा सुधारने के लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। यहां से सिल्ट निकाली जा रही है। कुंडों को प्राचीन स्वरूप देने के लिए पुणे की संस्था ग्रीन वाटर रिव्होल्यूशन प्रालि काम कर रही है।
विज्ञापन

कुंडों में ग्रीन ब्रिज बनाए जाएंगे। इनमें बालू, पत्थर, वेक्टेरिया, खाद और पौधों का उपयोग होगा। इस प्रक्रिया के तहत कुंडों तक पहुंचने वाला गंदा पानी शोधित होगा। उन्होंने बताया कि गोकुल में अष्टसखी के अलावा वृंदावन सुनरख स्थित सौभरि कुंड, कोसी ड्रेन और नंदगांव स्थित ललिता कुंड और वृंदा कुंड की भी दशा सुधरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिकारियों ने अष्टसखी घाट का हाल जाना
बुधवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने गोकुल स्थित अष्टसखी कुंड का निरीक्षण किया। यहां कुंड से सिल्ट निकलने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता के साथ-साथ व्यवस्थाएं परखीं। इस दौरान पर्यावरण विशेषज्ञ मुकेश शर्मा, रामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed