फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   47 dengue infected in mathura

जिले में डेंगू के 47 संदिग्ध मरीज मिले

Wed, 19 Oct 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 19 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
47 dengue infected in mathura
dengue
जिले में 47 और डेंगू के संदिग्ध रोगी मिले हैं। इन सभी के नमूने जांच के लिए एसएन मेडिकल कालेज लैब भेजे गए हैं। ये सभी नमूने निजी अस्पतालों से मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में भेजे गए हैं।
विज्ञापन

जिले में गांव-गांव, गली-गली और घर-घर बुखार के रोगी कराह रहे हैं।

आलम ये है कि अस्पतालों में बेड खाली नहीं और चिकित्सकों के यहां ओपीडी के पर्च दो दिन आगे के लग रहे हैं। शहर के ही निजी अस्पतालों से डेंगू के संदिग्ध रोगियों के नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डा. आरके सिंह और कंट्रोल रूम प्रभारी डा. मुकेश लवानियां ने बताया कि कुल 47 नमूनों को जांच के लिए आगर भेजा गया है। जल्द ही इनकी रिपोर्ट मिल जाएगी। 
विज्ञापन


कंट्रोल रूम में तैनात डा. मेघश्याम गौतम ने बताया बुखार में प्लेटलेट्स का घटना सामान्य बात है। बुखार में भूख बंद होने से शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाती है। ऐसे में मरीज को जूस, दाल, पनीर, स्पंज का सेवन कराएं। खाना बरकरार रखें। इससे प्लेटलेट्स की रिकवरी तेजी के साथ होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां है बुखार का कहर
मांट के गांव कराहारी, जाबरा, ढोकलावास, डडीसरा, कराहारी, टैंटीगांव, सुरीर, जेसवां, अर्रुआ, दरबै, नगला बिंदा, डांगौली, सिंकदरपुर, नगला बरी, जहांगीरपुर, बेगमपुर, मांट राजा, नौहझील में छिनपारई, दौलतपुर, मरहला मुक्खा, पालखेड़ा, मुसमुना, मुरलिया, खानपुर, मकदुमपुर, बरौठ, नंदगांव में चिकसौली, मेहराना, बदनगढ़, भड़ौखर, सांचौली, राया में सोनई, बिसावली, गजू, पिरसुआ, खरबा, बाड़ौन, बलदेव में छौली, मीरपुर, बरौली, हथौड़ा, दौलतपुर, फरह में धाना शमसाबाद, बरारी, ओल।


बुखार से युवक की मौत
क्षेत्र के नगला औहावा के युवक की बुखार से मौत हो गई। युवक का सिरसा पंजाब के हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था। पूरन सिंह बघेल (27) सिरसा, पंजाब में नौकरी करते थे। चार दिन पूर्व उन्हें तेज बुखार आया था, इसके बाद उन्हें सिरसा स्थित हास्पिटल में भर्ती करा दिया गया। मंगलवार देर शाम उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed