फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   4 children burn by ht line

हाईटेंशन लाइन से झुलसे चार बच्चे

Tue, 28 Apr 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 28 Apr 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
4 children burn by ht line
टाटा 407 की छत पर बैठे चार बालक झूलती हाईटेशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। बताए अनुसार गाड़ी में करीब 45 बाराती सवार थे। ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी को खेत में उतार दिया, इससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सूचना पर एसडीएम छाता सुरेंद्र सिंह और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे गांव बिशंभरा निवासी झब्बो के पुत्र गुड्डी की बारात टाटा 407 से गांव फूलगढ़ी जा रही थी। कुछ बाराती ड्राइवर के केबिन के ऊपर छत पर बैठे थे। गांव महरौली के समीप छत पर बैठे बालक जर्जर हालत में लटक रही 11 हजार केवीए की लाइन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


लाइन को गाड़ी से छूता देख चालक ने उसे खेत में उतार लिया। बच्चों को झुलसा देख बारातियों में हड़कंप मच गया, वे गाड़ी से कूद-कूद कर भागने लगे। बारातियों के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने की खबर पर थोड़ी देर में वहां भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घायल बच्चों को हास्पिटल में भर्ती कराया। घायलों में कान्हा पुत्र राधाचरन, कुंजबिहारी पुत्र पदम, ब्रिजेश पुत्र कलुआ, मुकेश पुत्र अमर सिंह निवासी गांव बिशंभरा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादातर गांवों में जर्जर हैं विद्युत लाइन
कोसीकलां। ज्यादातर गांवों में विद्युत लाइन जर्जर और झूलती हुई हैं। गांव महरौली, राजागढ़ी के ग्रामीण कई बार अधिकारियों से लाइन सही कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed