{"_id":"58260e144f1c1b6729b3ae5d","slug":"393-completed-the-race-for-military","type":"story","status":"publish","title_hn":"393 ने पूरी कर ली सेना में भर्ती की दौड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
393 ने पूरी कर ली सेना में भर्ती की दौड़
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
393 ने पूरी कर ली सेना में भर्ती की दौड़
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा की महावन तहसील और कासगंज के युवाओं ने लिया भाग
सेना की भर्ती परीक्षा में शुक्रवार को मथुरा की महावन तहसील और कासगंज जिले के 5074 परीक्षार्थियों में से मात्र 393 ही दौड़ पूरी कर सके। 618 अभ्यर्थी कम लंबाई के चलते फेल हो गए।
सेना के ईगल ग्राउंड और हेलीपैड ग्राउंड पर चल रही सेना भर्ती परीक्षा में मथुरा की महावन तहसील और कासगंज जिले के 7958 युवाओं को सेना में भर्ती परीक्षा के लिए बुलाया गया। इसमेें 5692 युवाओं ने भाग लिया। शुक्रवार तड़के तीन बजे से शुरू की गई भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया में 618 युवा लंबाई कम होने के चलते भाग नहीं ले सके। भर्ती के लिए हुई दौड़ में 5074 युवाओं ने दौड़ लगाई। सेना भर्ती मेला के निदेशक कर्नल श्रीकांत नारायण ने बताया कि कुल 393 युवा ही दौड़ पूरी कर सके। भर्ती के लिए युवाओं को व्यवस्थित करने और फेल होकर वापस जाने वाले युवाओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस व सेना की ओर से बड़े पैमाने पर इंतजाम किए गए।
आज आएंगे लेफ्टिनेंट जनरल शौकिन चौहान
मथुरा स्थित सेना की स्ट्राइक वन कोर के लेफ्टिनेंट जनरल शौकिन चौहान आज सेना भर्ती मेला पहुंचेंगे। सेना भर्ती के निदेशक कर्नल श्रीकांत नारायण ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल शनिवार सुबह 9:30 बजे भर्ती मेला परिसर पहुंचेंगे। देश भक्ति व देश की सुरक्षा का जज्बा लेकर भर्ती में शामिल होने आए युवाओं का उत्साहवर्धन करेंगे। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
हाथरस, सहावर के युवाओं की परीक्षा आज
सेना भर्ती में शनिवार को हाथरस जिले के सासनी और कासगंज के सहावर तहसील के युवाओं को भर्ती का मौका दिया जाएगा।