फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   33 thousand cable fire, half the city immersed in darkness

Mathura News: 33 हजार की केबल में लगी आग, आधा शहर अंधेरे में डूबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
33 thousand cable fire, half the city immersed in darkness
मथुरा। कृष्णानगर बिजली घर से संचालित राधिका बिहार उपकेंद्र की वृंदावन चैतन्य विहार जाने वाली 33 हजार विद्युत लाइन के बॉक्स में शनिवार की शाम फाॅल्ट हो गया। अधिकारियों को सूचना लगी तो उन्होंने आनन-फानन राधिका विहार बिजलीघर से सप्लाई बंद कर कृष्णानगर से सप्लाई चालू कर दी, लेकिन देर रात 33 हजार की पूरी केबल ही जल गई। इसके कारण आधे शहर की सप्लाई शनिवार देर रात से रविवार की रात तक बाधित रही। लोगों को इसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।शनिवार की शाम सात बजे के करीब राधिका बिहार उपकेंद्र से वृंदावन चैतन्य विहार जाने वाली विद्युत लाइन में फॉल्ट हो गया। अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और कृष्णानगर से इंटरलॉकिंग करके सप्लाई चालू कर दी। देर रात 33 हजार की पूरी केबल क्षतिग्रस्त हो गई और राधिका बिहार उप केंद्र से संचालित क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई। फाॅल्ट होने के कारण भूतेश्वर, राधिका बिहार, सौंख रोड, मंडी समिति, गोवर्धन चौराहा तथा कृष्णानगर क्षेत्र के लोग सुबह उठे तो उन्हें बिजली न होने की जानकारी हुई। एसडीओ रमेश सोनी ने बताया कि सुबह सात बजे से ही काम शुरू हो गया जोकि पूरे दिन चला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed