{"_id":"592db8854f1c1b780cbdb04e","slug":"30-minutes-ago-opened-the-door-of-the-thakur-bankebihari-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 मिनट पहले ही खोल दिए ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के पट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 मिनट पहले ही खोल दिए ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के पट
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Wed, 31 May 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर दृश्य
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में परंपराओं के साथ हो रहा खिलवाड़ रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। अबकी सेवायत ने मंदिर के पट 30 मिनट पहले ही खोल दिए। इस संबंध में मंदिर प्रबंधन कर्मचारियों के बयान और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहा है। मामले की जांच भी शुरू हो गई है। पिछले दिनों मंदिर के गर्भगृह
के बाहर जगमोहन में साड़ी का पर्दा बनाकर भक्तों और ठाकुरजी के बीच दर्शन में व्यवधान डाला गया। रविवार को राजभोग आरती तय समय से 43 मिनट की देर से शुरू की गई। मंदिर प्रशासक ने इन मामलों में नोटिस भी जारी किया लेकिन सेवायतों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। बताया गया है कि मंगलवार की सुबह मंदिर सेवायत
अजय बिहारी गोस्वामी और विजय बिहारी गोस्वामी की शृंगार आरती तक की सेवा थी। मंदिर के पट सुबह 7:45 बजे खोेले जाने थे, लेकिन सेवायतों ने पट 7:15 बजे ही खोल दिए। मंदिर के अन्य सेवायतों ने इसकी शिकायत मंदिर प्रबंधन से कर दी। जिसके बाद मंदिर प्रबंधन ने इसकी जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज निकाले हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में विजय बिहारी गोस्वामी का कहना है कि उन्होंने 7:20 या 7:25 पर दर्शन खोले होंगे। वैसे भी 14 मिनट पूर्व दर्शन खोलने का प्रावधान मंदिर की नियमावली में हैं।