{"_id":"6651134dfb5c587cd60c9194","slug":"30-cows-found-in-container-19-were-dead-mathura-news-c-29-1-agr1017-240214-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: मथुरा पुलिस ने पीछा कर पकड़ा कंटेनर, अंदर मिले 30 गोवंश जिसमें 19 थे मृत; पुलिस जुड़ी पड़ताल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: मथुरा पुलिस ने पीछा कर पकड़ा कंटेनर, अंदर मिले 30 गोवंश जिसमें 19 थे मृत; पुलिस जुड़ी पड़ताल में
Sat, 25 May 2024 10:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 10:09 AM IST
सार
मथुरा पुलिस ने पीछा कर जैंत क्षेत्र में कंटेनर को पकड़ा। इस कंटेनर में 30 गावंश मिले, जिसमें से 19 मर चुके थे। इस दौरान कंटेनर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा थाना जैंत की पुलिस टीम ने तस्करों का पीछाकर एक कंटेनर बरामद किया। इसमें से 30 गोवंश मिले। इनमें 19 मृत थे। जीवित मिले गोवंशों को राधाकुंड स्थित सुरभि गोशाला भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, इन्हें कटान के लिए ले जाया जा रहा था।
थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि उप निरीक्षक पवन कुमार को गोरक्षकों से सूचना मिली कि गांव जैंत की ओर से थाने की ओर एक कंटेनर आ रहा है। इसमें गोवंश हैं। जिन्हें कटान के लिए ले जाया जा रहा है। सूचना पर उप निरीक्षक ने थाने के सामने बैरियर लगा कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच वहां पहुंचा एक कंटेनर का चालक बैरियर को तोड़ वाहन भागने लगा। गोरक्षों के साथ पुलिस ने पीछा किया तो चालक कंटेनर को कोटा गांव की ओर ले जाने लगा।
पुलिस को देख कर अंडरपास के समीप गाड़ी को रोककर भाग गया। काफी प्रयास के बाद भी चालक व अन्य लोग पकड़े नहीं जा सके। कंटेनर की तलाशी लेने पर 30 गोवंश मिले। गोरक्षक दल के सहयोग से इन्हें उतारा गया तो 19 मृत मिले। 11 गोवंशों को राधाकुंड स्थित सुरभि गौशाला में भेज दिया। पुलिस को कंटेनर से रस्सी, छुरी आदि सामान भी मिला है। कंटेनर को जब्त कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया भागे आरोपियों की तलाश की जा रही है।