फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   3 women faint in Shreeji and Thakur Sribankebihari temple

Mathura News: श्रीजी और ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में 3 महिलाएं बेहोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
3 women faint in Shreeji and Thakur Sribankebihari temple
बांके ​बिहारी मंदिर में बेहोश महिला श्रद्धालु। - फोटो : बांके ​बिहारी मंदिर में बेहोश महिला श्रद्धालु।
वृंदावन/बरसाना। ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर वृंदावन और बरसाना के राधारानी मंदिर में भीड़ के दबाव में मंगलवार को 3 महिलाएं बेहोश हो गईं।
विज्ञापन


वृंदावन में बिहारीजी के दर्शन को आई इंदौर की महिला गेट नंबर एक पर बेहोश हो गई। आनन फानन में उसे सौ शैय्या में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार है।

मंगलवार को दीक्षा (36) पत्नी दिनेश निवासी पीतमपुरा, इंदौर(मध्य प्रदेश) मंगलवार को दर्शन के लिए ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के दर्शन को आई। मंदिर में दर्शन करने के बाद महिला गेट नंबर एक पर बेहोश हो गई। स्थानीय श्रद्धालु और सुरक्षाकर्मियों ने उसे तत्काल अस्पताल के लिए भिजवाया। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बनी हुई। कोतवाल रवि त्यागी ने बताया कि महिला की हालत में सुधार है। वहीं बरसाना राधारानी मंदिर के पट मंगलवार शाम एक घंटा देरी से खुले। इसके कारण दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


भीड़ के दबाव में दो महिला श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस कर्मियों ने उन्हें भीड़ से निकाला। तबीयत में सुधार के बाद परिजन उन्हें अपने साथ ले गए।मंदिर के पट एक घंटे देरी से खुलने के कारण मंदिर की सीढि़यों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जमा थी। जैसे ही पट खुले मंदिर परिसर में पहुंचने के लिए भक्तों में होड़ मच गई। भीड़ में राजस्थान के जयपुर व मध्य प्रदेश से आईं दो महिला श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। मंदिर में तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें भीड़ से बाहर निकालकर खुली हवा में लिटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed