{"_id":"6a24689d82211be666054638","slug":"2957-new-tb-patients-detected-in-the-district-mathura-news-c-369-1-mt11022-147616-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जिले में मिले टीबी के 2957 नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जिले में मिले टीबी के 2957 नए मरीज
विज्ञापन
मथुरा। देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए जनपद में 100 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 24 मार्च से शुरू हुए इस महाअभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर संभावित मरीजों की पहचान कर रही हैं। बीते 31 मई तक जिले में कुल 2,957 नए टीबी के मरीजों की पुष्टि हो चुकी है, जिनका निशुल्क उपचार कराया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक 224 गांवों में से 181 में शिविर लगाए जा चुके हैं, जबकि शेष गांवों में टीमें लगातार काम कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग केे अभियान का मुख्य फोकस अधिक उम्र के बुजुर्गों, मधुमेह और एचआईवी से पीड़ित हाई-रिस्क समूहों पर है।
सभी मरीजों का स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज किया जा रहा है। लगातार खांसी, बुखार, वजन घटना, थकान रहने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर दिखाएं। सरकारी केंद्रों पर टीबी की जांच और इलाज मुफ्त है।डॉ. संजीव यादव, जिला क्षय रोग अधिकारी
आंकड़े अभियान की अवधि 24 मार्च से 31 मई 2026
कुल लक्षित गांव (शिविर हेतु) - 224 गांव
अब तक आयोजित शिविर - 181 गांवों में
पोर्टल पर मैप हाई-रिस्क लोग - 48,048
अब तक किए गए कुल एक्स-रे - 43,625
कुल नॉट टेस्ट - 11,005
पुष्टि किए गए नए टीबी मरीज - 2,957
ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान, डॉक्टर को दिखाएं
लगातार खांसी - 2-3 हफ्ते से ज्यादा खांसी जो ठीक न हो
बलगम में खून आना
सीने में दर्द
वजन घटना
भूख न लगना
बुखार
थकान-कमजोरी
सांस फूलना